मनोरंजन

अली गोनी ने दिया जैस्मिन भसीन को धक्का, फैंस बोले- यकीन नहीं हो रहा...देखें वायरल Video

Rani Sahu
23 Jun 2022 5:45 PM IST
अली गोनी ने दिया जैस्मिन भसीन को धक्का, फैंस बोले- यकीन नहीं हो रहा...देखें वायरल Video
x
बिग बॉस 13 के बाद अली गोनी (Aly Goni) और जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) की जोड़ी फैंस की पसंदीदा लिस्ट में जुड़ चुकी है

बिग बॉस 13 के बाद अली गोनी (Aly Goni) और जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) की जोड़ी फैंस की पसंदीदा लिस्ट में जुड़ चुकी है. आए दिनों दोनों के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर छा जाते हैं. दोनों की केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत लेती है, लेकिन हाल ही में शेयर की गई अली गोनी की वीडियो ने फैंस को हैरान कर दिया है. जी हां, इस वीडियो में अली गोनी रोमांटिक नहीं बल्कि कह सकते हैं कि वे गुस्से में नजर आ रहे हैं, इतना ही नहीं गुस्से में वे जैस्मिन को भी धक्का दे देते हैं.

अली ने दिया जैस्मिन को धक्का
हाल ही में अली गोनी (Aly Goni Video) ने एक वीडियो शेयर किया है इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैस्मिन जैसे ही अली को गले लगाने जाती हैं. अली उन्हें वहां से धक्का दे देते हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. एक यूजर ने लिखा 'यकीन नहीं हो रहा' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- 'अरे भाई ये क्या किया' बता दें कि इस वीडियो को शेयर किए हुए थोड़ी ही देर हुई है और अब तक इस वीडियो को 2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

यूं अली ने किया प्रपोज़
इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही वे लिखते हैं कि 'मैं भी बैठा मस्ती में जैस्मिन (Jasmin Bhasin) तुम जानती हो ना कि मैं तुम्से प्यार करता हूं,' आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले दोनों वेकेशन पर गए थे जहां की तस्वीरें और वीडियो फैंस द्वारा खूब पसंद की गईं थीं.
Next Story