मनोरंजन

गर्लफ्रेंड ऋचा चड्ढा के साथ शादी के सवाल पर अली फजल का बयान, बोले- समय आने पर अनाउंसमेंट करेंगे

Rounak Dey
16 Feb 2022 10:05 AM IST
गर्लफ्रेंड ऋचा चड्ढा के साथ शादी के सवाल पर अली फजल का बयान, बोले- समय आने पर अनाउंसमेंट करेंगे
x
अब दोनों 'फुकरे 3' में नजर आने वाले हैं। अली को हॉलीवुड फिल्म डेथ ऑन द नाइल के लिए काफी सराहना मिल रही है।

एक्टर अली फजल और एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा रिलेशनशिप में हैं। दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अली और ऋचा साल 2020 में शादी करने वाले थे लेकिन कोरोना के कारण नहीं हो पाई। हाल ही में खबर सामने आईं कि दोनों मार्च में शादी करने जा रहे हैं। इस बारे में जब अली से पूछा गया तो एक्टर ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया।

अली ने कहा- 'मुझे लगता है यह मीडिया और हमारे बीच शादी हो रही है। अभी मैं इसपर कोई कमेंट नहीं करना चाहता। हम वो लोग नहीं बनना चाहते जो बस अपनी शादी को घसीट रहे हैं। शादी की अनाउंसमेंट हम करेंगे। जिस तरीके से अभी सब कुछ चल रहा है वह सब अच्छा है। समय आने पर हम सब करेंगे। मुझे लगता है अभी हम अपने प्रोडक्शन हाउस पर फोकस कर रहे हैं। हमारी पहली फिल्म इस साल कभी भी आ सकती है। यह चीजें हमे काफी बिजी भी रख रही हैं, जैसे कि हम पहली बार प्रोड्यूसर बने हैं इसीलिए शुरुआत में हम छोटे-छोटे कदम रख रहे हैं।'
बता दें अली और ऋचा ने एक-साथ फिल्म 'फुकरे' और 'फुकरे रिटर्न्स' में काम किया था। दोनों के काम को खूब पसंद किया गया था। अब दोनों 'फुकरे 3' में नजर आने वाले हैं। अली को हॉलीवुड फिल्म डेथ ऑन द नाइल के लिए काफी सराहना मिल रही है।

Next Story