मनोरंजन

अली फजल ने ऐसी फोटो शेयर की जिसे देखकर फैंस कहने लगे- निकाह कर लिया है क्या?

Rounak Dey
22 May 2021 4:30 PM IST
अली फजल ने ऐसी फोटो शेयर की जिसे देखकर फैंस कहने लगे- निकाह कर लिया है क्या?
x
वहीं अली लास्ट नेटफ्लिक्स की फिल्म हाउस अरेस्ट में नजर आए थे.

अली फजल(Ali Fazal) और ऋचा चड्ढा(Richa Chadha) काफी समय से साथ में हैं. कई सालों के रिलेशनशिप के बाद दोनों पिछले साल हमेशा के लिए एक-दूसरे के होने वाले थे, लेकिन कोविड की वजह से शादी पोस्टपोन हो गई. अब हाल ही में अली ने ऐसी फोटो शेयर की है जिसे देखकर फैंस को लग रहा है कि कहीं दोनों ने शादी तो नहीं कर ली है. इस फोटो पर सेलेब्स ने भी रिएक्ट किया है और उनके कमेंट्स देखकर तो फैंस दोनों की शादी को लेकर और कन्फर्म हो रहे हैं. हालांकि फैंस ने खुद एक्टर के पोस्ट पर कमेंट करके पूछा है कि आपने निकाह तो नहीं कर लिया.

दरअसल, अली ने जो फोटो शेयर की है उसमें एक महिला के हाथ में मेहंदी लगी है और उसके हाथों में फूल हैं. फोटो को शेयर करते हुए अली ने लिखा है, मोहब्बत, डूडल मेहंदी के साथ. हालांकि अली ने इस फोटो पर ऋचा को टैग नहीं किया है.
ईशा गुप्ता ने अली के इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी बनाया है तो अमारया दसतूर ने कमेंट किया है, ओएमजी, ओएमजी, ओएमजीजीजीजी. वहीं कुछ फैंस पूछ रहे हैं, निकाह तो नहीं कर लिया? तो कोई कह रहा है कि आप और ऋचा साथ में बहुत अच्छे लगते हो.
यहां देखें अली फजल का पोस्ट see ali fazal post here



ऋचा ने शेयर की फोटो


वहीं इससे पहले ऋचा ने ट्रेडिशन आउटफिट में अपनी फोटो शेयर की थी. इस फोटो में ऋचा ने सूट के साथ हैवी इयरिंग्स पहने हुए हैं और वह काफी खूबसूरत लग रही हैं. फोटो शेयर करते हुए ऋचा ने लिखा, 'ये मेरे लिए है.'
बता दें कि अली और ऋचा पिछले साल अप्रैल में शादी करने वाले थे, लेकिन कोविड की वजह से शादी पोस्टपोन हो गई थी. इस बारे में अली ने हिन्दुस्तान टाइम्स से बात करते कहा था, 'सबकी लाइफ पोस्टपोन हो गई है, शादी तो…खैर देखते हैं कि अब आगे क्या होता है. आशा करता हूं कि इसके बाद सब अच्छा हो, एक बेहतर सिस्टम, एक बेहतर क्लाइमेट.'
अली और ऋचा दोनों 2 फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं, फुकरे और फुकरे रिटर्न्स. अब दोनों तीसरे पार्ट में भी साथ काम करने वाले हैं.
बता दें कि ऋचा लास्ट फिल्म 'लाहौर कॉन्फिडेंशियल' और 'मैडम चीफ मिनिस्टर' में नजर आई थीं. दोनों फिल्मों में ऋचा की परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हुई है. वहीं अली लास्ट नेटफ्लिक्स की फिल्म हाउस अरेस्ट में नजर आए थे.


Next Story