मनोरंजन

इस एक्ट्रेस के साथ लंबे वक्त से है रिलेशनशिप में अली फजल, बरसात के मौसम में बदल लिया घर

Rounak Dey
23 July 2021 2:18 PM IST
इस एक्ट्रेस के साथ लंबे वक्त से है रिलेशनशिप में अली फजल, बरसात के मौसम में बदल लिया घर
x
बता दें कि अली फजल (Ali Fazal) को अमेजन प्राइम की वेब सीरीज मिर्जापुर ने गजब की लोकप्रियता दिलाई है.

बॉलीवुड एक्टर अली फजल (Ali Fazal) और ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) बीते काफी वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब दोनों ने लिव इन में रहने का फैसला किया है. एक रेडियो चैनल के साथ इंस्टा लाइव में बातचीत के दौरान अली फजल ने इस बात का खुलासा किया है कि वह अब साथ में एक नए घर में शिफ्ट हो गए हैं. मालूम हो कि अभी तक अली और ऋचा की शादी नहीं हुई है.

ऋचा के साथ लिव इन में रहेंगे अली


जी न्यूज की अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक एक रेडियो चैनल से बातचीत के दौरान अली फजल (Ali Fazal) ने बताया, 'मैं और ऋचा साथ में एक नए घर में शिफ्ट हो गए हैं. मुंबई के मॉनसून में हम घर को सजा-संवार रहे हैं. पिछले लॉकडाउन में हम अलग-अलग रह रहे थे.' अली फजल (Ali Fazal) ने इस इंटरव्यू के दौरान अपने और ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) के रिश्ते पर भी खुलकर बात की.
अजीब नामों से सेव कर रखा है नंबर
उन्होंने बताया, 'ऋचा ने अपने फोन में बहुत अजीब नामों से मेरा मोबाइल नंबर सेव किया हुआ है. वह मुझे बेबी और स्वीटहर्ट जैसे नामों से पुकारती है. उसे मुझे हर उस नाम से बुलाने की इजाजत है जिससे वो बुलाना चाहे.' घर को रहने के लिए तैयार करने के बारे में अली फजल (Ali Fazal) ने कहा, 'हम बरसात के मौसम में इस घर को तैयार कर रहे हैं. हर कहीं पानी ही पानी है.'
बरसात से ज्यादा पसंद है ये मौसम
उन्होंने कहा, 'मुंबई में मॉनसून के वक्त आप गीले होने से बच नहीं सकते हैं. लेकिन मुझे हमेशा से ही सर्दियां ज्यादा पसंद रही हैं. मुंबई में सिर्फ 10 दिन की सर्दियां होती हैं और हम उत्तर भारतीय लोगों को अपने सर्दियों के कपड़े निकालना बहुत अच्छा लगता है.' बता दें कि अली फजल (Ali Fazal) को अमेजन प्राइम की वेब सीरीज मिर्जापुर ने गजब की लोकप्रियता दिलाई है.


Next Story