मनोरंजन
बड़े पर्दे पर वापसी को लेकर अली फजल उत्साहित, बोले 'ओटीटी ने एक्टर के रूप में मुझे निखारा'
jantaserishta.com
19 Jun 2025 11:28 AM IST

x
मुंबई: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मिली सफलता के बाद जाने-माने एक्टर अली फजल बड़े पर्दे पर लौट आए हैं। एक्टर का कहना है कि ओटीटी ने उनके करियर को काफी आगे बढ़ाया है और यहां उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला है, अब वह इस सबक को अपनी फिल्मों के जरिए बड़े पर्दे पर ला रहे हैं।
अली फजल को मणिरत्नम की फिल्म 'ठग लाइफ' में देखा गया था। वह जल्द ही अनुराग बसु की फिल्म 'मेट्रो…इन दिनों' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, जो 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अली फजल ने कहा, "बड़े पर्दे पर लौटना ऐसा लग रहा है जैसे मैं अपने घर वापस आ गया हूं। पिछले कुछ सालों में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काम करना मेरे लिए काफी अच्छा अनुभव रहा। मुझे 'मिर्जापुर' जैसी वेब सीरीज और 'खुफिया' जैसी फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभाने का मौका मिला, जो मेरे लिए बहुत फायदेमंद रहा।"
अली ने आगे कहा, "सिनेमा हॉल की बात ही कुछ और होती है। जब बहुत सारे लोग एक साथ बैठकर कोई कहानी बड़े पर्दे पर देखते हैं, तो जो अनुभव होता है, वह बेहद खास है। ऐसी भावना कहीं और नहीं मिलती।"
अली के लिए मणिरत्नम और कमल हासन के साथ फिल्म 'ठग लाइफ' करना एक सपने के सच होने जैसा है। अली ने कहा, 'मणि सर के साथ उनके विजन के तहत काम करना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है, जैसे कोई इतिहास बन रहा हो। कमल सर के साथ स्क्रीन पर आना बड़ा सम्मान है। जब मैंने अपना करियर शुरू किया था, तब मैंने ऐसा कभी सोचा भी नहीं था। मैं अपनी जिंदगी से इससे बेहतर कुछ नहीं मांग सकता। इस फिल्म इंडस्ट्री ने मुझे बहुत प्यार और अपनापन दिया है।"
फिल्म 'मेट्रो… इन दिनों' को लेकर अली ने कहा, "अनुराग बसु की कहानी सुनाने का तरीका मुझे हमेशा से प्रेरित करता रहा है। यह फिल्म इंसानों की भावनाओं को बहुत खूबसूरती से दिखाती है, और इसका हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।"
अभिनेता ने ओटीटी पर काम करते हुए जो अनुभव और सीख हासिल की है, अब वह उन्हें अपनी आने वाली फिल्मों के जरिए बड़े पर्दे पर ला रहे हैं। अली ने कहा, "ओटीटी पर काम करते हुए मुझे ऐसे किरदार मिले, जिनसे मुझे खुद को समझने और बेहतर करने का मौका मिला। जिससे बतौर एक्टर मुझमें एक अलग निखार आया। मैंने बहुत कुछ सीखा और आगे बढ़ा। अब जब मैं फिर से थिएटर की दुनिया में लौट रहा हूं, तो वह सारी सीख और अनुभव अपने साथ ला रहा हूं।" अली ने बताया, "मैं बड़ी खुशी के साथ यह कहानियां बड़े पर्दे पर लोगों के सामने पेश करने के लिए तैयार हूं।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





