मनोरंजन
वायु प्रदूषण पर अली फजल ने जताई चिंता, बोले- ‘सख्त नियम की जरूरत’
jantaserishta.com
12 Feb 2025 9:51 AM IST

x
मुंबई: बढ़ते वायु प्रदूषण की समस्या को लेकर अभिनेता अली फजल ने चिंता व्यक्त की। अभिनेता ने इसे न केवल बच्चों बल्कि बुजुर्गों के लिए भी खतरनाक बताया। फजल का मानना है कि जब तक सरकार प्रदूषण पर सख्त कानून या नियम नहीं बनाती है ये समस्या खत्म होने वाली नहीं है। अभिनेता का मानना है कि हवा को शुद्ध किया जा सकता है।
अभिनेता सोशल मीडिया पर न केवल अपने काम से जुड़े बल्कि मनोरंजक के साथ ही विचार से भरे पोस्ट भी शेयर करते रहते हैं। वायु प्रदूषण की समस्या पर अभिनेता ने चिंता जताते हुए इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर अभिनेता-गायक वीर दास के एक पोस्ट को री-पोस्ट किया, जिसमें लिखा था, “जब तक कुछ सख्त कदम नहीं उठाए जाते, हमें हर सरकार की विरासत में वह प्रदूषण ही मिलेगा, जिसमें वे हमें रहने देंगे और शायद यही वह समय होगा जब हमें एहसास होगा कि इसका लंबे समय से प्रभाव नई पीढ़ी के साथ बुजुर्गों पर भी पड़ता है।"
अभिनेता ने बताया कि आज यह प्रदूषण भी भले ही ज्यादा खतरनाक न लग रहा हो मगर आज से दस साल बाद इसका असर और भी खराब पड़ने वाला है। इसलिए इस पर सरकार को सख्त कानून बनाने की जरूरत है।
फजल ने लिखा, “अभी तो ऐसा लग रहा है कि यह एक सामान्य सी समस्या है लेकिन, दस साल बाद हम देखेंगे कि इसका क्या असर होता है। कुछ कठोर नीतिगत फैसले लेने की जरूरत है। बिना कहे ही यह स्पष्ट है कि ये फैसले भले ही हमें सुविधा नहीं दे पाएंगे और इस सख्ती से हमें दिक्कतें भी होंगी। हम शिकायत करेंगे और रोएंगे। हम तब भी रोए थे, जब हमें नए हवाई अड्डे और नए पुल मिले थे। लेकिन अंत में हम सबको समझ आएगा कि हमारे लिए ये कितना जरूरी था। मैं बस इतना कह रहा हूं कि सुबह के 7 बजकर 30 मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 170 है। इस समय बच्चे स्कूल जा रहे हैं और बुजुर्ग सैर कर रहे हैं। हवा सबके लिए खतरनाक है।”
फजल का मानना है कि हवा धर्म, आय या किसी भी चीज की परवाह नहीं करती। एकमात्र हवा ही वह चीज है, जिसे हम ठीक कर सकते हैं। उन्होंने कहा, “हवा राजनीतिक नहीं है, हवा आपके आय की परवाह नहीं करती है, हवा धार्मिक नहीं है, हवा देशभक्ति नहीं है, हवा वोट नहीं देती है। अगर कोई एक चीज ठीक करने लायक है, तो वह हवा है।”
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





