मनोरंजन

दिल्ली में होगी अली फजल और ऋचा चड्ढा की शादी, अक्टूबर में मुंबई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

Kajal Dubey
6 Sept 2022 10:22 PM IST
दिल्ली में होगी अली फजल और ऋचा चड्ढा की शादी, अक्टूबर में मुंबई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन
x
इंतजार के बाद बॉलीवुड अदाकारा ऋचा चड्ढा और उनके बॉयफ्रेंड अली फजल शादी करने जा रहे हैं।

लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड अदाकारा ऋचा चड्ढा और उनके बॉयफ्रेंड अली फजल शादी करने जा रहे हैं।ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी इस महीने के अंत में होने वाली है। जानकारी के अनुसार, शादी समारोह दिल्ली में शुरू होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल की शादी एक भव्य और बहुत बड़े लेवल पर होगी। इसके बाद अक्टूबर में कपल मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन देंगे, जिसमें 350-400 मेहमान शामिल होंगे। शादी की इस तारीख के सामने आते ही ऋचा चड्ढा और अली फजल के फैंस में खुशी की लहर है। फैंस जल्द दोनों को शादी के जोड़े में देखने को बेताब हैं।

इससे पहले कई बार ऋचा और अली की शादी की खबरें आ चुकी हैं। दोनों सितारे 2020 में शादी के बंधन में बंधने वाले थे लेकिन कोरोना महामारी के वजह से यह शादी टाल दी गई है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पहले दोनों ने शादी के लिए 21, 23 और 24 अप्रैल का दिन तय किया था। ऋचा चड्ढा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह और अली दोनों अपनी शादी की प्लानिंग कर रहे थे और इनविटेशन बस भेजने के लिए तैयार ही थे लेकिन महामारी ने सब रोक दिया।



न्यूज़ क्रेडिट :timesnowhindi

Next Story