मनोरंजन

अली अब्बास जफर और सलमान एक्शन फिल्म लेकर आ रहे, होगा एक्टर का खतरनाक ट्रांसफॉर्मेशन

Rounak Dey
26 Sep 2022 7:01 AM GMT
अली अब्बास जफर और सलमान एक्शन फिल्म लेकर आ रहे, होगा एक्टर का खतरनाक ट्रांसफॉर्मेशन
x
इसके अलावा वो इंस्टाग्राम पर भी एक्टिव हैं।

करीब 18 साल पहले एक रिएलिटी शो शुरू हुआ था- 'इंडियन आइडल'। उस जमाने में इस तरह के शो का एक अलग क्रेज था। इस शो ने उन सिंगर्स को मंच दिया, जो टैलेंटेड तो थे, लेकिन गुमनामी में जी रहे थे। ऐसे स्ट्रगलिंग सिंगर्स को इस रिएलिटी शो ने पहचान बनाने का मौका दिया। ये मौका ऐसे लोगों को करीब 18 साल से मिल रहा है, लेकिन इतने सालों में बहुत कुछ बदला भी। जजेस बदले। कई बार शो के स्क्रिप्टेड होने के भी आरोप लगे। खैर। अब 'इंडियन आइडल' का 13वां सीजन सुर्खियां बटोर रहा है। अलग-अलग शहरों में ऑडिशन होने के बाद इस सीजन के टॉप 15 कंटेस्टेंट्स मिल चुके हैं। सोनी टीवी ने हाल ही में इनके नामों पर मुहर लगाई, लेकिन शो विवादों में घिरता नजर आ रहा है। इसकी वजह हैं अरुणाचल प्रदेश के रीतो रीबा। आइये जानते हैं कि आखिर ये पूरा मामला क्या है।

ये हैं 'इंडियन आइडल 13' के टॉप 15
सोनी टीवी ने इंस्टाग्राम पर करीब 12 घंटे पहले 'इंडियन आइडल सीजन 13' (Indian Idol 13) के टॉप 15 की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में ऋषि सिंह, शिवम सिंह, बिदिप्ता चक्रवर्ती, सोनाक्षी कर, नवदीप वडाली, सेनजुति दास, चिराग कोतवाल, प्रीतम रॉय, विनीत सिंह, शगुन पाठक, अनुष्का पटरा, देबोष्मिता रॉय, काव्या लिमाय, संचारी सेनगुप्ता और रुपम का नाम शामिल है।
रीतो रीबा को शो में वापस लाने की मांग
सोनी टीवी ने जैसे ही ये लिस्ट जारी की, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पोस्ट पर सिर्फ और सिर्फ रीतो रीबा (Rito Riba) की चर्चा हो रही है। लोग सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर उन्हें सिलेक्ट क्यों नहीं किया गया? एक यूजर ने लिखा, 'रीतो रीबा इन सभी लोगों से बहुत बेहतर था और वो ऋषि से अच्छा तो मैं गा लूंगी।' एक और यूजर ने कॉमेंट किया, 'हमें रीतो रीबा वापस चाहिए।' कुछ लोगों ने तो शो के स्क्रिप्टेड होने का भी आरोप लगा दिया है। सबका यही कहना है कि रीतो रीबा जैसे टैलेंटेड सिंगर को सिलेक्ट नहीं किया, ये शो एक स्कैम है। लोग रीतो को वापस लाने की मांग कर रहे हैं।
कौन हैं रीतो रीबा?
Who is Rito Riba: जानकारी के मुताबिक, रीतो रीबा अरुणाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। वो सिंगर होने के साथ-साथ कंपोजर भी हैं। उन्होंने इंडियन आइडल 13 में जज हिमेश रेशमिया के कहने पर अपना कंपोज किया गाना सुनाया था, जो लोगों को बहुत पसंद आया था। उनकी आवाज की दुनिया कायल हो गई है। यूट्यूब पर उनका अपना चैनल है, जिस पर वो पहले ही कई गाने रिलीज कर चुके हैं। उन्हें 241K लोगों ने सब्सक्राइब किया है। इसके अलावा वो इंस्टाग्राम पर भी एक्टिव हैं।
Next Story