मनोरंजन

अक्षय ने ट्विंकल को लेकर बताई यह खास बात

Mohammed Raziq
27 May 2024 5:32 PM IST
अक्षय ने ट्विंकल को लेकर बताई यह खास बात
x
मुंबई : एक्टर अक्षय कुमार को बॉलीवुड में 30 साल से ज्यादा हो चुके हैं। उनके लिए फैंस के दिलों में खास जगह है। ऐसे में अक्षय की हर गतिविधि पर नजर रहती है। अक्षय की साल में कई फिल्में रिलीज होती हैं, जो उनके चाहने वालों के लिए एक बड़ा उपहार है। साथ ही अक्षय की निजी जिंदगी भी चर्चाओं में रहती है। अक्षय की शादी दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना और एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल खन्ना के साथ हुई है।
कपल सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे के साथ मजबूत बोंडिंग की झलक दिखाते रहते हैं। इस बीच हाल ही में एक इंटरव्यू में अक्षय ने बताया कि ट्विंकल उनके कपड़ों और स्टाइल को जज करती हैं। अक्षय ने एचटी सिटी को दिए इंटरव्यू में कहा कि ट्विंकल मेरे लुक की आलोचना करती हैं, खासतौर पर तब जब हम एक साथ बाहर जाते हैं। ट्विंकल को यह पसंद नहीं है जब वो मेरे साथ आउटिंग या डेट पर जाएं तो मैं ट्रैक पैंट और टी-शर्ट पहनूं।
वो चाहती हैं कि मैं इसकी जगह पर व्हाइट शर्ट और ब्लू डेनिम पहनूं। ट्विंकल को पसंद नहीं कि मैं बहुत ज्यादा महंगे कपड़े पहनूं। मुझे लगता है कि यह सभी पत्नियों का कर्तव्य है कि वे अपने पतियों के कपड़ों की चॉइस को क्रिटिसाइज करती हैं। ये सारी चीजें उन्हें शायद खुशी देती हैं। हां, जब हम एक साथ किसी इवेंट में जाते हैं तो ट्विंकल चाहती हैं कि मैं ट्रैक पैंट्स और टी-शर्ट में न जाऊं। हम दोनों अच्छी तरह तैयार होकर कार्यक्रम में जाएं। मैं इस बात के लिए मैं उसको ब्लेम नहीं कर सकता हूं। ये उसकी सही बात है और मुझे उसका ऐसा करना अच्छा लगता है।
Next Story