मनोरंजन
अक्षय, टाइगर स्टारर 'बड़े मियां छोटे मियां' ने पहले दिन दुनिया भर में कमाए 36 करोड़
jantaserishta.com
12 April 2024 2:35 PM IST

x
मुंबई: एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की बड़े मियां छोटे मियां' ने रिलीज के पहले दिन दुनिया भर में 36 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है। एक बयान के मुताबिक, अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने दुनिया भर में 36.33 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ईद की छुट्टी के चलते फिल्म ने पहले दिन एक मजबूत शुरुआत की है। इस फिल्म की रोमांचक कहानी ने दर्शकों को फिल्म देखने के लिए आकर्षित किया है।
'बड़े मियां छोटे मियां' में मलयालम अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं, जो फिल्म में एक खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में मानुषी छिल्लर, अलाया एफ और सोनाक्षी सिन्हा भी हैं।
वाशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट एएजेड फिल्म्स के सहयोग से 'बड़े मियां छोटे मियां' प्रस्तुत कर रहे हैं। जफर द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्बास जफर द्वारा निर्मित है।
Tagsअक्षय कुमारटाइगर श्रॉफबड़े मियां छोटे मियांबड़े मियां छोटे मियां कमाईAkshay KumarTiger ShroffBade Miyan Chote MiyanBade Miyan Chote Miyan earnings
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





