मनोरंजन

यश की 'Toxic' में अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर की एंट्री, जबरदस्त अंदाज में दिखेंगे एक्टर्स

SHIDDHANT
23 Feb 2026 8:11 PM IST
यश की Toxic में अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर की एंट्री, जबरदस्त अंदाज में दिखेंगे एक्टर्स
x
Hyderabad हैदराबाद: 'केजीएफ' स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की कास्ट अब और मजबूत हो गई है। मेकर्स ने अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर के फिल्म में शामिल होने की घोषणा की है। अक्षय ओबेरॉय टोनी और सुदेव नायर करमाडी के रोल में नजर आएंगे। मेकर्स के अनुसार, दोनों एक्टर्स अपने जबरदस्त लुक और परफॉर्मेंस से फिल्म की डार्क, स्टाइलिश और हाई एक्शन वर्ल्ड को और भी रोमांचक बनाते दिखाई देंगे। अक्षय ओबेरॉय का किरदार टोनी 1950 के दशक की याद दिलाता है। लंबी मूंछें, विंटेज कपड़े और पुराने जमाने की अकड़ के साथ वह एक ऐसे शख्स के रूप में सामने आएंगे, जो हिंसा में विश्वास करता है। शांत स्वभाव के पीछे छिपी खतरनाक ताकत अक्षय के लुक में साफ झलक रही है।
वहीं, सुदेव नायर का किरदार करमाडी एक मजबूत, जमीन से जुड़ा और रहस्यमयी है। वह फ्लैट कैप, सीधी मूंछें, स्थिर नजरें और हाथ में बंदूक लेकर रहता है, सुदेव का लुक शांत लेकिन दमदार है। निर्देशक गीतू मोहनदास ने दोनों एक्टर्स की तारीफ करते हुए बताया। उन्होंने कहा, “करमाडी के लिए सुदेव सही चुनाव थे। उनका टैलेंट गहरा है, लेकिन वह कम शब्दों में ही सब कुछ कह देते हैं। सेट पर उन्होंने शांत तरीके से लीड किया और पूरी टीम को सपोर्ट दिया। वह सिर्फ एक्टर नहीं, बल्कि अच्छे इंसान भी हैं, जो फिल्म को आगे ले जाने में मदद करते हैं।”
अक्षय ओबेरॉय के बारे में गीतू ने कहा, “अक्षय के साथ काम करना बहुत खास रहा। उनकी सबसे बड़ी खूबी है उनकी जिज्ञासा। वह स्क्रिप्ट को गहराई से समझते हैं और सवाल पूछकर किरदार को और मजबूत बनाते हैं। वह हर सीन में सच्चाई ढूंढते हैं और मुश्किल पलों में भी उत्सुकता से काम करते हैं। उनका परफॉर्मेंस कमाल का रहा। मेकर्स ने फिल्म के टीजर को हाल ही में रिलीज किया। टीजर में यश को क्लीन-शेव लुक में दिखाया गया है।
फिल्म को केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले वेंकट के. नारायण और यश ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया भी अहम भूमिकाओं में हैं। 'टॉक्सिक’ को कन्नड़ और इंग्लिश में एक साथ शूट किया गया है। वहीं, हिंदी, तेलुगू, तमिल, मलयालम सहित कई भाषाओं में डब वर्जन रिलीज होगा। ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज होगी।
Next Story