मनोरंजन

अक्षय कुमार की कोल्ड शोल्डर टी-शर्ट की तस्वीर हुई जमकर वायरल, देखें फनी PHOTO

Shubhra Nandy
17 Dec 2020 6:00 PM IST
अक्षय कुमार की कोल्ड शोल्डर टी-शर्ट की तस्वीर हुई जमकर वायरल, देखें फनी PHOTO
x
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार अपनी दमदार एक्टिंग और स्टंट के लिए जाने जाते हैं। अक्षय ही नहीं उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कपल आए दिनों अपने फोटोज शेयर करते नजर आते हैं। बात दोनों की फोटो की चल रही है तो बता दें कि हाल ही में ट्विंकल खन्ना ने अपनी और अक्षय की एक फोटो शेयर की है। यह फोटो ब्लैक एंड व्हाइट है। खासबात यह नहीं कि अक्षय अपने बिजी शेड्यूल से अपनी वाइफ के साथ फन टाइम एन्जॉय कर रहे हैं, बल्कि खासबात तो यह है कि अक्षय इस फोटो में ट्विंकल खन्ना की कॉपी करते नजर आ रहे हैं। अक्षय ने ट्विंकल की तरह अपनी टी-शर्ट वन साइड फोल्ड कर ऑफ शोल्डर बना ली है। अक्षय के ऐसा करने पर ट्विंकल काफी फनी फेस बनाती दिख रही हैं। दोनों के इस मजाक और खास पल को ट्विंकल ने फोटो में कैद कर इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है।

ट्विंकल ने फोटो शेयर करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन दिया है उन्होंने लिखा साथ चलते हुए एक-दूसरे का मजाक बनाते हुए डूड, इसके बाद कई ज्यादा कोल्ड शोल्डर मिलने वाले हैं। बता दें कि इस फोटो पर लाइक्स से ज्यादा कमेंट आ रहे हैं। फैंस इमोजी और फनी कमेंट कर रहे हैं। फैंस को दोनों का ये प्यारा काफी पसंद आ रहा है।

अक्की तो कई लोगों की दिलों की धड़कन है,लेकिन वहीं बात ट्विंकल की करें तो उन्होंने भले ही एक्टिंग लाइन से दूरियां बना ली हों, लेकिन वे अब जानी-मानी प्रोड्यूसर और राइटर हैं। उन्होंने फिल्म 'बरसात', 'जान', 'दिल तेरा दीवाना', 'इतिहास', 'इंटरनेशनल खिलाड़ी', 'जोरू का गुलाम', 'जोड़ी नंबर 1' और भी कई फिल्मों में उन्होंने काम किया है।


Next Story