![इस दिन रिलीज होगी Akshay Kumar की फिल्म पृथ्वीराज इस दिन रिलीज होगी Akshay Kumar की फिल्म पृथ्वीराज](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/09/26/1317505-maxresdefault.webp)
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| अभिनेता अक्षय कुमार इस वित्तीय वर्ष में बैक टू बैक कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। अब उनकी आगामी ऐतिहासिक फिल्म पृथ्वीराज की रिलीज डेट को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ रही हैं। फिल्म की रिलीज डेट को एक बार फिर से आगे बढ़ा दिया गया है। अक्षय कुमार की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दिवाली क्लैश से बाहर हो गई है।
इसकी जानकारी ट्रेंड एनलिस्ट तरण आर्दश ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। तरण ने अपने ट्विटर पोस्ट में तीन फिल्मों को लेकर जानकारी शेयर की है, 'जिसमें पहली अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज जोकि अब 21 जनवरी 2022 में रिलीज होगी। दूसरी जयेश भाई जोरदार रणवीर सिंह की 25 फरवरी 2022। वहीं रणबीर कपूर और वाणी कपूर की फिल्म शमशेर 18 मार्च को रिलीज होगी।' फिल्म पृथ्वीराज में अक्षय कुमार के साथ मानुषी छिल्लर अहम किरदार में नजर आएगी।
⭐ #Prithviraj [#AkshayKumar, #ManushiChhillar, #SanjayDutt, #SonuSood]: 21 Jan 2022
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 26, 2021
⭐ #JayeshbhaiJordaar [#RanveerSingh, #ShaliniPandey]: 25 Feb 2022
⭐ #Shamshera [#RanbirKapoor, #VaaniKapoor, #SanjayDutt]: 18 March 2022 pic.twitter.com/FZDtG1oOGy
इस फिल्म से वो बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं। पिक्चर में उनके अलावा अभिनेता संजय दत्त और सोनू सूद भी अहम रोल प्ले कर रहे हैं। फिल्म को पहले इस साल दिवाली पर रिलीज किया जाना था। लेकिन अब इस इस साल रिलीज किया जाएगा।
बात दें कि हाल में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 22 अक्टूबर से सिनेमाघरों को खोलने की घोषणा की थी, जिसके बाद फिल्म निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म सूर्यवंशी को दिवाली पर रिलीज करने की घोषणा कर दी थी। वहीं रोहित शेट्टी के ट्वीट के बाद अभिनेता अक्षय कुमार ने भी सीएम उद्धव ठाकरे को धन्यवाद देते हुए ट्वीट कर लिखा, 'आज बहुत सारे परिवार श्री उद्धव ठाकरे को धन्यवाद कह रहे होगें। 22 अक्टूबर से महाराष्ट्र में सिनेमाघरों को दोबारा खोलने के अनुमति देने के लिए आभारी हैं। अब किसी के रोके ना रुकेगी-आ रही है पुलिस।'
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)