मनोरंजन

अक्षय कुमार ने लेटेस्ट तस्वीर शेयर कर ट्विंकल खन्ना को दी जन्मदिन की बधाई

Ritisha Jaiswal
29 Dec 2021 7:16 AM GMT
अक्षय कुमार ने लेटेस्ट तस्वीर शेयर कर ट्विंकल खन्ना को दी जन्मदिन की बधाई
x
बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। वह अपना बर्थडे मालदीव में बेटी नितारा और अक्षय कुमार के साथ मना रही हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। वह अपना बर्थडे मालदीव में बेटी नितारा और अक्षय कुमार के साथ मना रही हैं। वहीं अक्षय ने लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कर खूबसूरत अंदाज नें ट्विंकल खन्ना को जन्मदिन की बधाई दी है।

अक्षय ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह ट्विंकल के साथ समुंदर के ऊपर लगे नेट पर आराम फरमा रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन लिखा है, 'आपका साथ मेरे साथ है.. इसलिए जिंदगी की मुश्किलों से लड़ना मेरे लिए आसान हो जाता है। जन्मदिन मुबारक हो टीना।'
इस प्यारे से पोस्ट में ट्विंकल ने भी कमेंट करते हुए हार्ट इमोजी बनाए हैं।
वहीं ट्विंकल खन्ना ने अपने पिता व दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना के जन्मदिन पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'वो हमेशा कहते थे कि मैं उनके लिए अब तक का सबसे अच्छा उपहार थी, क्योंकि मैंने उनके जन्मदिन पर दुनिया में पहला कदम रखा था। एक छोटा तारा, गैलेक्सी के सबसे बड़े तारे को देख रहा था। ये हमारे साथ का दिन है, अभी भी है और हमेशा रहेगा।'
बता दें अक्षय और ट्विंकल दोनों ही मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। अक्षय ने मालदीव की खूबसूरत लोकेशन का एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वह साइकलिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।
वहीं ट्विंकल ने भी एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह मालदीव में घूमती हुई नजर आ रही हैं।
वहीं, अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में नजर आए थे। इसके बाद वह सारा अली खान और धनुष के साथ अतरंगी रे में नजर आए हैं।



Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story