मनोरंजन
Ram Setu के लिए पानी के अंदर खतरनाक सीन शूट करेंगे Akshay Kumar, जल्द शुरू होगी शूटिंग
Rounak Dey
11 Jan 2022 8:38 PM IST

x
ओएमजी 2 जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी आगामी फिल्मों से जुड़े अपडेट शेयर करते रहते हैं। इस साल वो बैक टू बैक कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। अब जानकारी सामने आ रही हैं कि अभिनेता फिल्म राम सेतु के लिए खतरनाक अंडर वाटर सीक्वेंस शूट करेंगे।
करेंगे खतरनाक सीक्वेंस शूट
एशियानेट की रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म राम सेतु के लिए खतरनांक अंडर वाटर सीक्वेंस शूट करते नजर आएंगे। इस अंडर वाटर सीक्वेंस की शूटिंग को इस महीने के आखिरी में शुरू किया जा सकता है। इन सीक्वेंस सीन्स को शूट करने के लिए फिल्म निर्माताओं ने इंटरनेशनल क्रू को हायर किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार राम सेतु के इस आखिरी शेड्यूल की शूटिंग को फिल्म निर्माताओं ने मुंबई में इंडोर और आउटडोर शूट किया जाएगा। इस सीक्वेंस को जनवरी के अंत में शुरू किया जा सकता है।
फिल्म राम सेतु की कहानी
अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी रही इस माइथोलॉजी फिल्म राम सेतु में अक्षय कुमार एक आर्कियलॉजिस्ट का किरदार निभा रहे हैं, जो फिल्म में गुफाओं में से राम सेतु की लोकेशन तक पहुंचते हुए दिखाया जाएगा। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। हाल ही में अक्षय ने फिल्म दीव शेड्यूल की शूटिंग को खत्म किया है। बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग इस साल के शुरू में भगवान श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में मर्हुत शूट के बाद शुरू की गई थी। इस माइथोलॉजी फिल्म को 21 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा।
अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में
वहीं बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो साल 2022 में बैक टू बैक कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। अभिनेता जल्द ही चंद्र प्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी फिल्म पृथ्वीराज में मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर रही अभिनेत्री मानुषी छिल्लर और रियल लाइफ हीरो सोनू सूद भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।
इस फिल्म को जनवरी में रिलीज किया जा था। लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया है। इसके अलावा अक्षय कुमार रक्षा बंधन, बच्चन पांडे, राउडी राठौर 2, ओएमजी 2 जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।
Next Story





