मनोरंजन

साल 2023 में ये धमाकेदार फिल्में लेकर आएंगे अक्षय कुमार, लिस्ट में हैं ये धांसू फिल्में

Rounak Dey
16 Jan 2023 5:52 AM GMT
साल 2023 में ये धमाकेदार फिल्में लेकर आएंगे अक्षय कुमार, लिस्ट में हैं ये धांसू फिल्में
x
यहां देखें अक्षय कुमार की साल 2023 में आने वाली टॉप 10 फिल्में। यहां देखें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों की लिस्ट।
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार साल 2023 में कई धमाकेदार फिल्में लेकर थियेटर पहुंचने वाले हैं। सुपरस्टार अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म सेल्फी की रिलीज डेट का मेगा ऐलान किया है। हालांकि सिर्फ सेल्फी ही नहीं, बल्कि साल 2023 में सुपरस्टार अक्षय कुमार एक के बाद एक कई धांसू फिल्में लेकर दर्शकों के बीच पहुंचने वाले हैं। इस लिस्ट में हम सेल्फी से लेकर सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां समेत कई बड़ी फिल्मों का नाम शामिल है। यहां देखें अक्षय कुमार की साल 2023 में आने वाली टॉप 10 फिल्में। यहां देखें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों की लिस्ट।
सेल्फी (Selfie)
सुपरस्टार अक्षय कुमार और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म सेल्फी 24 फरवरी 2023 में सिल्वर स्क्रीन पर पहुंचेगी। ये सुपरस्टार अक्षय कुमार की साल 2023 में थियेटर पहुंचने वाली पहली फिल्म होगी।
ओह माय गॉड 2 (OMG 2)
जबकि, इसके बाद बॉलीवुड स्टार ओह माय गॉड का दूसरा सीक्वल भी थियेटर पहुंचने वाला है। इस फिल्म में बॉलीवुड स्टार यामी गौतम नजर आने वाली है। इस फिल्म को यश राज फिल्म्स और एए फिल्मस को-प्रोड्यूस करेंगे।
सोरारई पोट्टरू रीमेक (Soorarai Pottru Remake)
इसके बाद सुपरस्टार अक्षय कुमार तमिल सुपरस्टार सूर्या की ब्लॉकबस्टर फिल्म सोरारई पोट्टरू रीमेक को लेकर भी जल्दी ही दर्शकों के बीच पहुंचेंगे। खबर है कि इस फिल्म में सूर्या भी कैमियो करते दिखेंगे।
बड़े मियां छोटे मियां (Bade Miyan Chote Miyan)
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार जल्दी ही टाइगर श्रॉफ के साथ मिलकर एक्शन ड्रामा फिल्म लेकर आएंगे। इस फिल्म के साथ ही मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन भी हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं। ये फिल्म साल 2023 की क्रिसमस पर रिलीज होगी।
वीर दौड़ले सात (Veer Daudale Saat)
इसके अलावा अक्षय कुमार जल्दी ही एक मराठी फिल्म में भी नजर आएंगे। इस फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है। ये फिल्म साल 2023 की दिवाली तक सिनेमाघर पहुंचेगी।
Next Story