मनोरंजन
मछली पर बैठकर ऐसे फिसले अक्षय कुमार, फिर हुआ कुछ ऐसा...देखें video
Shubhra Nandy
15 March 2021 11:15 AM IST

x
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ मालदीव में वेकेशन एंजॉय करने के लिए गए हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेसक | बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ मालदीव में वेकेशन एंजॉय करने के लिए गए हैं। दोनों सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैन्स को अपडेट्स दे रहे हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह एक मछली पर बैठकर स्लाइड करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को ट्विंकल खन्ना ने शूट किया है।
अक्षय कुमार का आखिरी दिन है मालदीव में। इसमें वह हर चीज को एंजॉय करना चाहते हैं। वीडियो शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, "छुट्टी एंजॉय करने का आखिरी दिन। आप लोगों को क्या लगता है मुझे यह करने के लिए किसने कहा होगा? मैं उसकी फेवरेट फिश पर बैठकर स्लाइड कर रहा हूं, जिससे वह हंस सके।"
इससे पहले ट्विंकल खन्ना ने एक फोटो शेयर करते हुए कहा था कि कपल्स इंस्टाग्राम पर और फिर असलियत में। अगर हम सभी ऐसे ही एक-दूसरे को देखकर स्माइल करते रहें, जैसे कि हम कर रहे हैं जब किसी ने कैमरा खींच लिया है तो तलाक बहुत कम हो जाएंगे।
पहली फोटो में ट्विंकल और अक्षय चेहरे पर स्माइल लिए सहजता से पोज दे रहे हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीर में ट्विंकल अक्षय की नाक जोर से दबाती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में दिख रहा है कि ये दोनों एक बोट में बैठे हुए हैं। जहां एक तरफ अक्षय ने ब्लू ओपेन शर्ट पहनी हुई है, तो वहीं दूसरी तरफ ट्विंकल व्हाइट शॉर्ट ड्रेस और हैट में नजर आ रही हैं।
Next Story





