मनोरंजन

अक्षय कुमार ने शेयर किया कटपुतली के पहले गाने साथिया का टीजर

Ritisha Jaiswal
23 Aug 2022 4:02 PM GMT
अक्षय कुमार ने शेयर किया कटपुतली के पहले गाने साथिया का टीजर
x
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार जल्द ही क्राइम थ्रिलर फिल्म कटपुतली में नजर आने वाले हैं।

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार जल्द ही क्राइम थ्रिलर फिल्म कटपुतली में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो एक पुलिस अधिकारी की मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। अब उन्होंने मंगलवार को अपनी क्राइम थ्रिलर फिल्म के पहले गाने साथिया का टीजर साझा किया है।

इस टीजर ने अक्षय कुमार खेतों के बीचों-बीच खड़े होकर एक्ट्रेस रकुल प्रीत के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। रकुल प्रीत सिंह और अक्षय कुमार का ये गाना बुधवार यानी 24 अगस्त, 2022 को रिलीज होगा। कटपुतली के इस गाने के टीजर को अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा कर दी है
उन्होंने इस टीजर को शेयर कर लिखा, ये सभी लव बर्ड्स को कटपुतली की तरह अपनी धुनों पर थिरकने वाले हैं। साथ ही उन्होंने गाने की रिलीज के बारे में बताते हुए आगे लिखा, उनका ये गाना जी म्यूजिक कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा।



हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था, जिसमें अभिनेता एक पुलिस आधिकारी की भूमिका निभाते हुए दिख रहे हैं। ट्रेलर में अक्षय कुमार और उनकी टीम को एक सीरियल किलर को पकड़ने के मिशन को पूरा करते हुए दिख रहे हैं। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह फीमेल लीड्स में नजर आने वाली हैं
अक्षय कुमार और रकुल प्रीत सिंह अभिनीत फिल्म कटपुतली की कहानी हिमाचल प्रदेश के कसौली में लगातार रहस्यमयी हो रही आपराधिक घटनाओं पर स्थापित होगी। जिसके पर्दाफाश के लिए एक पुलिस टीम संघर्ष करती हुई दिख रही हैं। बताया जा रहा है कि ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई तमिल फिल्म रत्सान की आधिकारिक रीमेक है। जिसमें विष्णु विशाल और अमला पॉल ने मुख्य भूमिका निभाई थी।


Next Story