मनोरंजन

Akshay Kumar ने B Praak से फिर मिलाया हाथ, इस धांसू प्रोजेक्ट में साथ आएंगे नजर

Neha Dani
5 March 2022 5:33 AM GMT
Akshay Kumar ने B Praak से फिर मिलाया हाथ, इस धांसू प्रोजेक्ट में साथ आएंगे नजर
x
अक्षय का लाइनअप काफी लंबा है। वो फिल्म रामसेतु, ओह माय गॉड 2, सेल्फी, रक्षाबंधन, मिशन सिंड्रेला, गोरखा और बड़े मियां छोटे मियां में नजर आएंगे।

अक्षय कुमार और बी प्राक की जोड़ी ने पिछले कुछ समय में एक के बाद एक दो हिट म्यूजिक वीडियोज दी हैं। फिलहाल और फिलहाल 2 नाम के गानों को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। अब दोनों की जोड़ी अपना तीसरा गाना लाने के लिए भी तैयार है। ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने बताया, ''पिछले कुछ हफ्तों में, बी प्राक और अक्षय सर जितनी बार संभव हो सका उतनी बार मिले हैं। उन्होंने एक गाना बनाने का फैसला किया है ताकि वो अपनी इक्वेशन को आगे बढ़ा सकें। वही क्रू जो आपके लिए फिल्हाल और फिल्हाल 2 लेकर आया है, एक म्यूजिक वीडियो स्क्रिप्ट पर काम कर रहा है। लक्ष्य है कि गाने में इमोशन्स नजर आएं। वीडियो को जल्द से जल्द शूट किया जाएगा। फिलहाल यह साफ नहीं है कि नूपुर इसका हिस्सा होंगी या नहीं।''



फिलहाल और फिलहाल 2 दोनों ही गानों में अक्षय कुमार के साथ कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन नजर आई थीं। दरअसल दोनों की कहानी एक दूसरे से जुड़ी हुई थीं। लेकिन इस बार कुछ अलग करने की उम्मीद की जा रही है। वैसे अक्षय ने ही सबसे पहले बी प्राक फिल्म केसरी में गाने का मौका दिया था। बी प्राक का गाना तेरी मिट्टी बहुत पॉपुलर हुआ था। हाल ही में बच्चन पांडे में भी बी प्राक ने गाना गाया है। इसलिए भी अब दोनों के एक साथ आने की उम्मीदें और ज्यादा हैं।
वहीं अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म बच्चन पांडे होली के मौके पर 18 मार्च को रिलीज हो रही है। फिल्म में उनके साथ कृति सेनन और अरशद वारसी भी नजर आएंगे। इसके अलावा अक्षय 'पृथ्वीराज' में मानुषी छिल्लर के साथ नजर आएंगे। ये मिस वर्ल्ड मानुषी की डेब्यू फिल्म होगी। अक्षय का लाइनअप काफी लंबा है। वो फिल्म रामसेतु, ओह माय गॉड 2, सेल्फी, रक्षाबंधन, मिशन सिंड्रेला, गोरखा और बड़े मियां छोटे मियां में नजर आएंगे।


Next Story