मनोरंजन

अक्षय कुमार अपने आपको भारतीय होने पर भाग्यशाली ,कहा भारत मेरे लिए सब कुछ

Shubhra Nandy
23 Feb 2023 11:05 PM IST
अक्षय कुमार  अपने आपको भारतीय होने पर भाग्यशाली ,कहा भारत मेरे लिए सब कुछ
x

फाइल फोटो


उन्होंने यह भी कहा कि भारत उनके लिए सब कुछ
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | अक्षय कुमार ने अब एक नया इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने खुलासा किया है कि वह भाग्यशाली है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि भारत उनके लिए सब कुछ है। उन्होंने कैनेडियन नागरिकता पर भी बात की है। अभिनेता अक्षय कुमार ने यह भी कहा है कि जब भी लोग उनके कैनेडियन सिटीजनशिप को लेकर बिना पूरी जानकारी के कमेंट करते हैं, तब उन्हें बुरा लगता है।
अक्षय कुमार ने 2019 में भारतीय पासपोर्ट के लिए आवेदन दिया था
इसके पहले अक्षय कुमार ने खुलासा किया था कि 2019 में उन्होंने भारतीय पासपोर्ट के लिए आवेदन दिया था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते प्रोसेस में देरी हो गई है। अब उन्होंने आज तक को दिए एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की है। अक्षय कुमार कहते हैं, 'भारत मेरे लिए सब कुछ है। मैंने जो भी कुछ कमाया है, जो भी कुछ बनाया है। वह सब यहीं से है। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे वापिस देने का भी मौका मिला है। मुझे बुरा लगता है, जब लोग बिना पूरी बात जाने कोई चीज कहते हैं।'
अक्षय कुमार की जब 15 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हुई फ्लॉप
अक्षय कुमार ने अपने बुरे दौर को भी याद किया, जब उनकी लगातार 15 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। अक्षय कुमार कहते हैं, 'मुझे लगा भाई, मेरी फिल्में काम नहीं कर रही हैं और लोगों को काम करना होता है। मेरे कनाडा के दोस्त ने मुझसे कहा, यहां आ जाओ। मैंने उसके लिए आवेदन किया और मुझे मिल गया। मेरी दो फिल्में रिलीज होनी बाकी थी और मेरा लक पलट गया। वह दोनों फिल्में सुपरहिट हो गई। मेरे दोस्त ने कहा, 'वापस जाओ और काम करना शुरू करो। मुझे कुछ फिल्में मिली और मैंने काम करना शुरू किया। मैं यह भूल गया कि मेरे पास अभी भी वहीं पासपोर्ट है। मुझे कभी नहीं लगा कि मुझे उसे बदल देना चाहिए लेकिन जी हां, अब मैंने अपना पासपोर्ट बदलने के लिए आवेदन दिया है। एक बार वह हो जाएगा, तब मैं उसे भी छोड़ दूंगा।'
अक्षय कुमार जल्द फिल्म सेल्फी में नजर आएंगे
अक्षय कुमार जल्द फिल्म सेल्फी में नजर आएंगे। इसमें उनके अलावा इमरान हाशमी, नुसरत भरुचा और डायना पेंटी की अहम भूमिका है।
Next Story