मनोरंजन

लाल लहंगे में नोरा फतेही के साथ डांस करते दिखे अक्षय कुमार, वीडियो खूब हो रहा वायरल

jantaserishta.com
4 March 2023 2:52 PM IST
लाल लहंगे में नोरा फतेही के साथ डांस करते दिखे अक्षय कुमार, वीडियो खूब हो रहा वायरल
x
देखें वीडियो.
मुंबई (आईएएनएस)| बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अटलांटा में नोरा फतेही के साथ लाल लहंगे में डांस करते नजर आए। पैपराजी विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर एक क्लिप शेयर की है। दरअसल, अक्षय और नोरा अपने द एंटरटेनर्स टूर के साथ अमेरिका के दौरे पर हैं।
वीडियो में अक्षय अपने ब्लैक आउटफिट के ऊपर लाल घाघरा पहनकर डांस करते हुए दिख रहे हैं। वहीं नोरा फतेही शॉर्ट रेड शिमरी आउटफिट में स्टेज पर नजर आ रही है। इस बीच अक्षय शर्टलेस लुक में अपने एब्स दिखाते हुए शिमरी ब्लैक ब्लेजर और ब्लैक पैंट में के ऊपर पहने लहंगे को निकालते हैं।
इसके बाद दोनों उनकी फिल्म 'सेल्फी' के गाने 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' पर डांस करते नजर आ रहे हैं।
'सेल्फी' का निर्देशन राज मेहता ने किया है। फिल्म में इमरान हाशमी, डायना पेंटी और नुसरत भरुचा भी हैं। यह 2019 की मलयालम फिल्म 'ड्राइविंग लाइसेंस' की रीमेक है, यह फिल्म एक आरटीओ इंस्पेक्टर और एक प्रमुख एक्टर के बीच प्रतिद्वंद्विता के इर्द-गिर्द घूमती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story