
x
Mumbai मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, जिन्हें हिंदी सिनेमा का 'खिलाड़ी कुमार' भी कहा जाता है, ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल इस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है।
वीडियो में अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग हॉरर कॉमेडी हिंदी फिल्म 'भूत बंगला' का प्रोमोशन मजेदार अंदाज में करते नजर आए। अभिनेता ने वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट कैप्शन में लिखा, "भाईसाहब से एक सवाल क्या पूछ लिया, बिना सिर-पैर की बातें करने लग गए।"
वीडियो में अक्षय एक बिना सिर वाले व्यक्ति के साथ सड़क पर चलते-चलते फनी अंदाज में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस एक्टर के इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो पर कुछ ही घंटों में हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं।
आगामी फिल्म 'भूत बंगला' प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित हैं। मूवी अक्षय कुमार, एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित है। स्क्रीन पर अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, तब्बू, वामिका गब्बी और राजपाल यादव मुख्य किरदार को निभाते नजर आएंगे।
भूत बंगला 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अक्षय कुमार बॉलीवुड के एक ऐसे मसहूर अभिनेता है, जो अपनी हिट एक्शन और कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनका जन्म 9 सितंबर 1967 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनका असली नाम राजीव हरि ओम भाटिया है, लेकिन इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले उन्होंने अपना नाम बदल लिया। उन्हें प्यार से लोग 'खिलाड़ी कुमार' के साथ 'अक्की' कहकर भी बुलाते हैं।
अभिनेता ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 1991 में आई फिल्म 'सौगंध' से एंट्री की। आज के समय में अक्षय बॉलीवुड के सबसे बड़े कलाकारों में से एक हैं, जिन्होंने 145 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। एक्टर ने ट्विंकल खन्ना से शादी की है, और वे अपनी फिटनेस के लिए मशहूर हैं।
Tagsअक्षय कुमारभूत बंगलाहॉरर कॉमेडी फिल्मप्रियदर्शनइंस्टाग्राम वीडियोबॉलीवुडपरेश रावलतब्बूराजपाल यादवफिल्म रिलीज 10 अप्रैलसोशल मीडिया प्रमोशनखिलाड़ी कुमारफैंस प्रतिक्रियाहिंदी फिल्म इंडस्ट्रीफिटनेस और अभिनय.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





