मनोरंजन
Akshay Kumar ने अपने संपर्क में आए लोगों से की अपील...
Shubhra Nandy
4 April 2021 11:03 AM IST

x
बॉलीवुड सेलेब्स भी लगातार कोरोना की चपेट में आते जा रहे हैं.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड सेलेब्स भी लगातार कोरोना की चपेट में आते जा रहे हैं. आमिर खान, रणबीर कपूर, कार्तिक आर्यन, आर माधवन, मनोज वाजपेयी जैसे अभिनेताओं के बाद अब खिलाड़ी कुमार भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने हाल ही में अपनी नई फिल्म रामसेतु (Ram Setu) की शूटिंग शुरू की थी. जहां वो जैकलीन फर्नाडिज और नुसरत भरूचा संग शूटिंग कर रहे थे. लेकिन अब वो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.
अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आप सभी को बताना चाहूंगा कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. सभी नियमों का पालन करते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. फ़िलहाल घर पर क्वारंटीन हूं और सभी जरूरी मेडिकल केयर ले रहा हूं. मैं अपील करता हूं कि जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं अपना टेस्ट करवाएं. जल्द ही एक्शन में वापस लौंटूंगा.
आपको बता दे कि देश में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 93,249 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,24,85,509 हो गई है. 513 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,64,623 हो गई है. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 6,91,597 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,16,29,289 है.
Next Story





