मनोरंजन

अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी ने रीक्रिएट किया 'जय-वीरू' वाला सीन, निर्देशक के डेब्यू को लेकर कही ये बात

Neha Dani
2 Nov 2021 4:45 AM GMT
अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी ने रीक्रिएट किया जय-वीरू वाला सीन, निर्देशक के डेब्यू को लेकर कही ये बात
x
अब ये फिल्म 5 नबंवर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड आगामी फिल्म सूर्यवंशी के प्रमोशन में व्यस्त हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर प्रमोशन के दौरान की अपनी और फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

अब उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो रोहित शेट्टी के साथ नजर आ रहे हैं। इस मोनोक्रोम तस्वीर में अक्षय और रोहित जय-वीरू मूवमेंट को एंजॉय करते दिख रहे हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि रोहित शेट्टी बाइक चला रहे हैं और अभिनेता अक्षय कुमार बाइक पर उनकी पीछे खड़े हुए हैं। तस्वीर में दोनों बेहद खुश दिख रहे हैं। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर बॉलीवुड के खिलाड़ी ने लिखा, 'हमारा जय-वीरू पल, जब रोहित शेट्टी ने कारों को उड़ाने से ब्रेक लिया।' 'लेकिन धमाकेदार एक्शन के लिए 5 नबंवर को सूर्यवंशी को सिनेमाघरों में जरूर देखें।'


हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्रोमो वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो जबरदस्त एक्शन में नजर आ रहे हैं। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट में बचे दिनों को भी बताया गया है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी बहुप्रतिक्षी फिल्म में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर के रूप में दिखाई देंगे। फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह भी दिखाई देंगे।
आपको बता दें कि पहले फिल्म को 24 मार्च 2020 में रिलीज़ किया जाना था। लेकिन कोविड की वजह से सिनेमाघरों को आस्थाई रूप से बंद कर दिया गया था, जिसके चलते फिल्म की रिलीज डेट को कई बार पोस्टपॉन्ड किया गया था। अब ये फिल्म 5 नबंवर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Next Story