मनोरंजन

अक्षय कुमार ने माना, ट्विंकल खन्ना के साथ शादी से पहले हुआ 2-3 बार ब्रेकअप

Mohammed Raziq
8 April 2024 11:46 AM IST
अक्षय कुमार ने माना, ट्विंकल खन्ना के साथ शादी से पहले हुआ 2-3 बार ब्रेकअप
x

मुंबई : एक्टर अक्षय कुमार (56) इन दिनों अपकमिंग फिल्म बड़े मियां और छोटे मियां को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अक्षय फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करने में बिजी हैं। इस बीच अक्षय ने एक्टर रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट 'द रणवीर शो' में बातचीत के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासा किया। अक्षय ने बताया कि शादी से पहले हुए ब्रेकअप को वे कैसे हैंडल करते थे।

अक्षय ने कहा कि कि मेरा 2-3 बार ब्रेकअप हुआ। मेरा जब भी ब्रेकअप होता था तो मैं खूब एक्सरसाइज करने लगता था। खाना भी दबा के खाता था क्योंकि बहुत गुस्सा और उदासी हुआ करती थी। मैं ब्रेकअप को चैनलाइज करने की ज्यादा प्रेक्टिस करता था। मुझे लगता है कि एक मार्शल आर्टिस्ट इसी तरह से ब्रेकअप को डील करते होंगे।
उल्लेखनीय है कि एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना (50) के साथ शादी से पहले अक्षय का कई अभिनेत्रियों के साथ नाम जुड़ा, जिनमें रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी और पूजा बत्रा शामिल हैं। अक्षय और रवीना ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया। यहां तक कि उनकी सगाई भी हो गई थी, जो बाद टूट गई। अक्षय ने बाद में ट्विंकल को डेट किया और वे साल 2001 में विवाह बंधन में बंध गए। अक्षय व ट्विंकल के बेटा आरव और बेटी नितारा हैं।
Next Story