मनोरंजन

बन सकती है अक्षय-आलिया की जोड़ी

Mohammed Raziq
15 May 2024 1:54 PM IST
बन सकती है अक्षय-आलिया की जोड़ी
x
मुंबई : अक्षय कुमार और आलिया भट्ट को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने की हसरत रखने वाले फैंस के लिए अच्छी खबर है। एक खबर सामने आ रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि दोनों की जोड़ी स्क्रीन शेयर करती नजर आ सकती है। दरअसल अक्षय और निर्देशक प्रियदर्शन 14 साल बाद एक बार फिर किसी प्रोजेक्ट में साथ काम करने वाले हैं। इससे पहले दोनों 'खट्टा मीठा' में साथ काम कर चुके हैं।
न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म निर्माता के अनुसार ये एक हॉरर-कॉमेडी फैंटेसी फिल्म हो सकती है। प्रियदर्शन इस प्रोजेक्ट के लिए एक्ट्रेस की तलाश कर रहे हैं। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट, कियारा आडवाणी और कीर्ति सुरेश के नाम सामने आ रहे हैं। फिलहाल प्रियदर्शन की ओर से अभी किसी के नाम की पुष्टि नहीं की गई है।
अगर अक्षय के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें लगातार कई फ्लॉप फिल्मों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी पिछली फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ थी, जो अच्छा बिजनेस नहीं कर पाई। आने वाले समय में अक्षय 'वेलकम टू द जंगल' और 'जॉली एलएलबी 3' जैसी फिल्मों में दिखेंगे। दूसरी ओर आलिया की पिछली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ हिट रही थी। वह अब 'जिगरा' और संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' में दिखेंगी।
Next Story