मनोरंजन

अभिमन्यु के सामने अक्षरा को आएगा पैनिक अटैक, देख अंदर तक हिल जाएगा अभि

Rounak Dey
25 Jan 2023 11:48 AM IST
अभिमन्यु के सामने अक्षरा को आएगा पैनिक अटैक, देख अंदर तक हिल जाएगा अभि
x
अपनी मां को एक धुन सुनाता है, जिससे अक्षरा की हालत सुधरती है। यह चीज देखकर अभिमन्यु भी थोड़ा शांत हो जाता है।
: स्टार प्लस का हिट टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों काफी सारा इमोशनल ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल में प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। दोनों अक्षरा और अभिमन्यु के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। सीरियल के बीते एपिसोड में देखने को मिला था कि अभिमन्यु और अक्षरा एक शादी में साथ है लेकिन दोनों अनजानों की तरह वहां रह रहे हैं। इसी बीच, अभिनव सबका दिल बहला रहा है। लेकिन कहानी में अभी जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है। आइए आपको बताते हैं कि ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में क्या क्या होगा।
बिगड़ेगी अक्षरा की तबीयत
ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में अक्षरा को पैनिक अटैक की बीमारी है, जिसका इलाज अभिमन्यु के पास था। सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अक्षरा को एक बार फिर पैनिक अटैक आता है, जिस वजह से अभिमन्यु काफी ज्यादा परेशान हो जाता है और वह अक्षु को गाना गाने के लिए कहता है लेकिन वह नहीं मनाती। इसी वजह से वह पानी लेने भागता है। तब तक वहां पर अभीर पहुंच जाता है और वह अपनी मां को एक धुन सुनाता है, जिससे अक्षरा की हालत सुधरती है। यह चीज देखकर अभिमन्यु भी थोड़ा शांत हो जाता है।
Next Story