मनोरंजन

अक्षरा सिंह के गाने को मिले इतने व्यूज, नए लुक में दिखीं भोजपुरी स्टार

Rounak Dey
8 Dec 2022 3:21 AM GMT
अक्षरा सिंह के गाने को मिले इतने व्यूज, नए लुक में दिखीं भोजपुरी स्टार
x
म्यूजिक वीडियो को डेनी फर्नांडीज और बब्बू खन्ना ने डायरेक्ट किया है।
Akshara Singh New Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इन दिनों चर्चा का विषय बन गई हैं। नवरात्रि के मौके पर उनका एक म्यूजिक वीडियो सामने आया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। उस गाने में एक्ट्रेस ने अपनी आवाज भी दी थी। इस बीच अक्षरा सिंह का एक नया म्यूजिक वीडियो 'पिया के झुलुफिया' ( Piya Ke Jhulfiya) सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इस गाने को 'टी-सीरीज हमार' भोजपुरी ने अपने यूट्यूब पर जारी किया है। इस सॉन्ग में भी अक्षरा सिंह ने अपनी सुरीली आवाज दी है। वहीं गाने में उनके साथ एक्टर करण खन्ना नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है।
अक्षरा सिंह के गाने को मिले इतने व्यूज



बता दें कि अक्षरा सिंह के इस गाने को 35 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं इसे 14 लाख से ज्यादा व्यूज भी मिल चुके हैं। माालूम हो कि इस अक्षरा सिंह के इस नए सॉन्ग को विक्की रौशन ने लिखा है। वहीं इसमें म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है।अक्षरा सिंह और करण खन्ना स्टारर इस गाने के म्यूजिक वीडियो को डेनी फर्नांडीज और बब्बू खन्ना ने डायरेक्ट किया है।

Next Story