मनोरंजन

अक्षरा सिंह के गाने ने उड़ाया गर्दा, देखें 'फलनवा का बेटा सपनवा में आता है 2'

Gulabi
9 July 2021 10:06 PM IST
अक्षरा सिंह के गाने ने उड़ाया गर्दा,  देखें फलनवा का बेटा सपनवा में आता है 2
x
फलनवा का बेटा सपनवा में आता है 2

भोजपुरी सिनेमा की एक्सप्रेशन क्वीन यानी अक्षरा सिंह का भोजपुरी गाना 'फलनवा का बेटा सपनवा में आता है' तो सबको याद ही होगा। इस गाने को 4 महीने पहले रिलीज किया गया था। जिसने रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा दिया था। अक्षरा सिंह अपनी अदायकी के साथ साथ अपनी जोर दार डांसिंग और सिंगिंग की कला के लिए भी जानी जाती हैं, ऐसे में उनके ये गाना फैंस को खूब पसंद आया और जमकर धमाल भी मचाया और आज भी मचा रहा है।

इस गाने को इतना प्यार मिलता देख, अक्षरा ने इसका दूसरा पार्ट भी फैंस के लिए रिलीज करने की बात कही थी। कुछ दिनों पहले इस गाने के ऑडियो को रिलीज भी कर दिया गया था। लेकिन इसका वीडियो सामने नहीं आया था। लेकिन अब हाल ही में अक्षरा सिंह ने इस गाने वीडियो भी फैंस के लिए जारी कर दिया है। अक्षरा सिंह ने बताया है कि वो बहुत 'फलनवा का बेटा सपनवा में आता है' का दूसरा पार्ट भी आज कुछ ही देर पहले रिलीज कर दिया है। अक्षरा ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। साथ ही उन्होंने गाने के मिल रहे प्यार के लिए सबको शुक्रिया भी कहा है।
अक्षरा के इस नए गाने नाम है 'फलनवा के बेटा पसंद आ गया'। जिसमें अक्षरा का दिल एक लड़के पर आ जाता है। मगर वो लड़का इस बात से अंजान है। इस गाने को भी फैंस अपना भरपूर प्यार दे रहे हैं। जिसकी वजह से ये गाना तेजी से वायरल होता जा रहा है। एक्ट्रेस इस बात को लेकर काफी खुश हैं। 'फलनवा के बेटा सपनावा में आता है 2' गाने को देखें यहां-

Next Story