मनोरंजन

इन भोजपुरी स्टार्स के जमती है अक्षरा सिंह की जोड़ी, ऑन स्क्रीन मचा चुके हैं गदर

Rounak Dey
10 Oct 2022 6:07 AM GMT
इन भोजपुरी स्टार्स के जमती है अक्षरा सिंह की जोड़ी, ऑन स्क्रीन मचा चुके हैं गदर
x
अक्षरा सिंह पहली बार फिल्म 'शुभ घड़ी आयो' में नजर आए थे। दोनों की एक्टिंग को फैंस ने खूब पसंद किया था।

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का हाल ही में एक कथित एमएमएस वीडियो वायरल हुआ था, जिस वजह से वो चर्चा का विषय बन गई थीं। अब पहली बार एक्ट्रेस ने इस विषय पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर सभी यूट्यूबर्स को फटकार लगाया है। बता दें कि अक्षरा सिंह ने कई एक्टर्स के साथ भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। इस लिस्ट में पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव तक का नाम शामिल है। खासतौर पर फैंस अक्षरा और पवन की ऑनसक्रीन जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। आज हम आपको इस रिपोर्ट में उन सितारों के बारे में बताएंगे जिनके साथ बिग बॉस ओटीटी फेम अक्षरा सिंह की जोड़ी जमती है।

पवन सिंह
भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह की ऑनसक्रीन जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रियल लाइफ में अक्षरा सिंह ने पवन सिंह को डेट किया था।
खेसारी लाल यादव
भोजपुरी इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी कई फिल्मों में काम किया हैं। दोनों की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं।
दिनेश लाल यादव
भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव और अक्षरा सिंह की फिल्म 'सबका बाप अंगूठा छाप' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इस ट्रेलर को लोग खूब पसंद कर रहे है। इससे पहले भी दोनों ने फिल्मों में एक साथ काम किया है। लोगों को दिनेश और अक्षरा की केमिस्ट्री काफी अच्छी लगती है।
प्रदीप पांडे
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे पॉपुलर ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक जोड़ी सुपरस्टार प्रदीप पांडे और अक्षरा सिंह को फैंस खूब पसंद करते हैं। दोनों ने कई म्यूजिक वीडियोज में एक साथ काम किया है।
अरविंद अकेला कल्लू
भोजपुरी एक्टर अरविंद अकेला कल्लू और अक्षरा सिंह पहली बार फिल्म 'शुभ घड़ी आयो' में नजर आए थे। दोनों की एक्टिंग को फैंस ने खूब पसंद किया था।

Next Story