मनोरंजन

अक्षरा सिंह नए गान 'पतली गली से निकल' ने मचाई खलबली, बेबाक अदाओं के दीवाने हुए लोग

Rani Sahu
22 Jun 2022 8:15 AM GMT
अक्षरा सिंह नए गान पतली गली से निकल ने मचाई खलबली, बेबाक अदाओं के दीवाने हुए लोग
x
अपनी खूबसूरती और बेबाकी के लिए मशहूर भोजपुरी ऐक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नया गाना सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा रहा है

अपनी खूबसूरती और बेबाकी के लिए मशहूर भोजपुरी ऐक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नया गाना सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा रहा है। बात उनके काम की हो या म्यूजिक ऐल्बम्स की, लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं। उन्होंने अपने नए गान 'पतली गली से निकल' बेबाक अदाओं से लोगों का दिल जीता है। जितना स्वैग गाने के इस टाइटल में दिखता है, उससे कही ज्यादा गाने में भी है। इस गाने को उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है, जिसने धमाल मचा दिया है।

अमरजीत के साथ शानदार केमिस्ट्री
अक्षरा सिंह बिग बॉस ओटीटी में दिखाई दी थीं। उन्होंने रिऐलिटी शो पसंद करने वालों के बीच भी अपनी पहचान बना ली है। भोजपुरी इंडस्ट्री पहले से ही उनके गानों और अदाओं की दीवानी है। उनकी फिल्में भी खूब देखी जाती हैं। इस बीच उनका गानना पतली गली से निकल सुर्खियों में है। इस गाने को उन्होंने खुद गाया है और परफॉर्म भी किया है। इसके म्यूजिक वीडियो में अमरजीत फोगाट नज़र आ रहे हैं। वीडियो में अक्षरा काफी खूबसूरत और ग्लैमरस अंदाज में दिखाई दे रही हैं, जिसमें उनके कई तरह के अलग-अलग लुक देखे जा सकते हैं। साथ ही अमरजीत के साथ उनकी केमेस्ट्री भी शानदार है।
ग्लैमरस दिख रही हैं अक्षरा
अक्षरा सिंह का ये नया गाना आते से लोगों के बीच काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अक्षरा के फैन्स इसे खूब प्यार दे रहे हैं। गाने में अक्षरा का बोल्ड एंड ग्लैमर्स लुक देखने को मिल रहा है। गाने को जाहिद विनायक ने लिखा है। वही इसका म्यूजिक विनय विनायक ने दिया है।
Next Story