मनोरंजन

अक्षरा सिंह के पिता ने कहा- 'जाओ फांसी लगाकर आत्महत्या कर लो', एक कदम ने बदल दी लाइफ

Kajal Dubey
5 Sept 2022 9:55 PM IST
अक्षरा सिंह के पिता ने कहा- जाओ फांसी लगाकर आत्महत्या कर लो, एक कदम ने बदल दी लाइफ
x
मेहनत और काबिलियत के दम पर शोहरत की ऊंचाई कैसे हासिल की जाती है। इस बात का जीता जागता सबूत है भोजपुरी की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह। अक्षरा आज लोगों के बीच खूब मशहूर हैं। उन्होंने अपने गानों और फिल्मों से खूब कामयाबी हासिल की और लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बनाई। आज अक्षरा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
मेहनत और काबिलियत के दम पर शोहरत की ऊंचाई कैसे हासिल की जाती है। इस बात का जीता जागता सबूत है भोजपुरी की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह। अक्षरा आज लोगों के बीच खूब मशहूर हैं। उन्होंने अपने गानों और फिल्मों से खूब कामयाबी हासिल की और लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बनाई। आज अक्षरा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा था जब वह इंडस्ट्री को पूरी तरह छोड़ देना चाहती थी और डिप्रेशन में चली गई थीं। इस मुश्किल घड़ी से निकलने में उनके पापा का सबसे बड़ा योगदान रहा है। अपने पापा के कारण ही अक्षरा आज इस मुकाम पर पहुंच पाई है।
भोजपुरी की ग्लैमरस और खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आने वाले 30 अगस्त को अपना 29वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी। अक्षरा के जन्मदिन पर तो लाखों लोगों की बधाइयां मिलेंगी। लेकिन इस मौके पर जानते हैं उनके लाइफ से जुड़ी कुछ बातों के बारे।
पवन सिंह से ब्रेकअप के बाद टूट गई थीं अक्षरा
पवन सिंह और अक्षरा सिंह का रिश्ता जगजाहिर है। दोनों के बीच एक वक्त खूब नजदीकियां थी। अक्षरा ने पवन सिंह से बेइंतहा मोहब्बत की। लेकिन पवन सिंह ने धोखा देकर उनका दिल तोड़ दिया। जब सच्चे प्यार के बदले अक्षरा को धोखा मिला तो वह बुरी तरह के टूट गई। पवन सिंह ने अक्षरा को धोखा देकर किसी और से शादी कर ली। यह वक्त अक्षरा के लिए सबसे मुश्किल भरा वक्त रहा। अक्षरा ने इस दौरान इंडस्ट्री छोड़ने का भी फैसला ले लिया था। लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने खुद को संभाला और करियर की ओर आगे बढ़ी।


न्यूज़ क्रेडिट :timesnowhind
Next Story