मनोरंजन

अक्षरा सिंह का आज भी फैंस के बीच इस गाने का क्रेज बरकरार, कहा- 'इधर आने का नहीं'

Rounak Dey
17 Jun 2022 3:07 PM IST
अक्षरा सिंह का आज भी फैंस के बीच इस गाने का क्रेज बरकरार, कहा- इधर आने का नहीं
x
सलमान खान के शो बिग बॉस OTT में आने के बाद अक्षरा सिंह की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है।

भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आए दिन सुर्खियां बटोरती हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। आज कल अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।इन दिनों एक्ट्रेस का पुराना गाना सोशल पर धमाल मचा रहा है।




एक्ट्रेस का सॉन्ग 'ईधर आने का नहीं' ( Idhar Aane Ka Nahi) इनदिनों इंटरनेट वर्ल्ड में छाया हुआ है। वीडियो में अक्षरा सिंह का रौबीला अंदाज नजर आ रहा है। आशिकों को फटकार लगा रही हैं अक्षरा सिंह। फैंस को एक्ट्रेस का यह अंदाज खूब पसंद आ रहा है। इस गाने को रिलीज हुए करीब 2 साल हो गए है लेकिन आज भी फैंस के बीच इस गाने का क्रेज बरकरार है।
यूट्यूब पर अब तक इस गाने को 395,870,302 व्यूज मिल चुके हैं। आपको बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री से निकल कर अक्षरा सिंह ने एक नया मुकाम हासिल किया है। अपनी मेहनत और टैलेंट से उन्होंने एक खास जगह बनाई है। सलमान खान के शो बिग बॉस OTT में आने के बाद अक्षरा सिंह की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है।

Next Story