मनोरंजन
बर्थडे से पहले अक्षरा सिंह का धमाल, नए गाने 'पटना की जग्गुआर' का पोस्टर हुआ रिलीज
jantaserishta.com
25 Aug 2025 2:07 PM IST

x
मुंबई: अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपना 32वां जन्मदिन 30 अगस्त को मनाने वाली हैं। इस मौके पर अभिनेत्री अपने फैंस के लिए एक नया गाना लेकर आ रही हैं। इसकी घोषणा उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर गाना 'पटना की जग्गुआर' का एक पोस्टर पोस्ट किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मेरे जन्मदिन के मौके पर आ रहा हैं, मेरे दिल के करीब बहुत ही शानदार गाना……! आप लोगों से गिफ्ट चाहिए। सुपरहिट कराओ इस गाने को।"
पोस्ट पर प्रशंसकों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी। फैंस उनकी इस पोस्ट पर 'हार्ट' और 'फायर' के इमोजी शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन पर लिखा, "मैम, हम सब कोशिश करेंगे कि आपका सॉन्ग ट्रेंडिंग में जाए।" दूसरे यूजर ने लिखा, "सुपरहिट जरूर होगा।" एक और यूजर ने लिखा, "आपको हार्दिक शुभकामनाएं।"
एक अन्य यूजर ने लिखा, "आपका गाना सुपर हिट होगा।" बता दें कि अक्षरा सिंह न सिर्फ भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार हैं, बल्कि वह सोशल मीडिया पर भी काफी फैन फॉलोइंग रखती हैं। उनके हर लुक को प्रशंसक बड़े चाव से देखते हैं और फॉलो भी करते हैं। वहीं, इससे पहले अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर साड़ी में तीन खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिनको फैंस काफी पसंद कर रहे थे।
लुक की बात करें तो अक्षरा ने ग्रीन कलर की साड़ी पहन रखी थी, जिस पर छोटे-छोटे सफेद फूलों की खूबसूरत कढ़ाई थी। खुले बालों के साथ अभिनेत्री ने बालों में सफेद फूल लगाए हुए थे। सादगी भरे अंदाज में अक्षरा ने कैप्शन में सिर्फ ग्रीन हार्ट इमोजी शेयर किया है, जो उनकी इस ड्रेस और मूड को खूबसूरती से बयां करता नजर आ रहा था।
अभिनेत्री अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी विवादों में रह चुकी हैं। उनका नाम भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह से जुड़ चुका है। एक समय था जब दोनों का रिश्ता सुर्खियों में रहा, लेकिन वक्त के साथ रिश्ते में दरार आ गई। अलगाव के बाद अक्षरा ने पवन सिंह पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाए, जिससे उनके व्यक्तिगत जीवन में काफी उथल-पुथल मची।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





