मनोरंजन

अक्षरा सिंह ने सादगी से जीता फैंस का दिल, वीडियो देखकर एक्ट्रेस पर ट्रोल्स भी हुए फिदा

Neha Dani
19 Jan 2023 8:13 AM GMT
अक्षरा सिंह ने सादगी से जीता फैंस का दिल, वीडियो देखकर एक्ट्रेस पर ट्रोल्स भी हुए फिदा
x
बता दें कि अक्षरा सिंह को अक्सर ट्रेडिशिनल वियर में देखा जाता है। लेकिन अक्षरा वेस्टर्न ड्रेस में बेहद हसीन लगती हैं। अक्षरा सिंह के हर अदा पर उनके चाहने वाले फिदा हैं।
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की खूबसूरती के आगे बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस भी फीकी लगती हैं। उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन कहा जाता है। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह ने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसे देख फैंस खुशी से खिलखिला उठे हैं। इस बीच अक्षरा सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस सादगी भरे अंदाज से फैंस का दिल जीतते नजर आ रहे हैं।
अक्षरा सिंह ने सादगी से जीता फैंस का दिल



सामने आए इस वीडियो में अक्षरा सिंह किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। क्लिप में अक्षरा सिंह सफेद सलवार सूट में नजर आ रही हैं। अक्षरा सिंह का ये अंदाज फैंस क काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि फैंस अक्षरा सिंह के साथ तस्वीरें क्लिक कर रहे हैं। इस चीज से ये साफ हो गया है कि अक्षरा सिंह की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। बता दें कि अक्षरा सिंह को अक्सर ट्रेडिशिनल वियर में देखा जाता है। लेकिन अक्षरा वेस्टर्न ड्रेस में बेहद हसीन लगती हैं। अक्षरा सिंह के हर अदा पर उनके चाहने वाले फिदा हैं।
बताते चलें कि अक्षरा सिंह इंटरनेट पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्षरा अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसे देख फैंस की धड़कनें तेज हो जाती है। अक्षरा सिंह ने कई एक्टर्स के साथ भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। इस लिस्ट में पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव तक का नाम शामिल है। अक्षरा और पवन की जोड़ी फैंस काफी पसंद करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें दोनों ने एक दूसरे को डेट भी किया था। हालांकि बाद में अक्षरा सिंह और पवन सिंह एक दूसरे से अलग हो गए।

Next Story