मनोरंजन

अक्षरा सिंह ने खास अंदाज में किया विश, रोमांटिक क्लिप शेयर कर लुटाया प्यार

Neha Dani
3 Feb 2023 6:10 AM GMT
अक्षरा सिंह ने खास अंदाज में किया विश, रोमांटिक क्लिप शेयर कर लुटाया प्यार
x
फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। साथ ही यूजर्स इस क्लिप पर कमेंट करते हुए दिनेश लाल को बर्थडे विश कर रहे हैं।
भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। निरहुआ ने अपनी कड़ी मेहनत से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। रवि किशन, मनोज तिवारी की तरह ही निरहुआ भी आज अभिनेता से नेता तक बन चुके हैं। लेकिन इसके लिए निरहुआ ने काफी संघर्ष किया है। बता दें कि दिनेश लाल यादव को आज के दिन फैंस समेत भोजपुरी इंडस्ट्री के कई सितारे विश कर रहे हैं। इस बीच भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह ने खास अंदाज में दिनेश लाल यादव को जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां दी हैं।
अक्षरा सिंह ने खास अंदाज में किया विश
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो दिनेश लाल यादव के साथ रोमांटिक डांस करती नजर आ रही हैं। इस क्लिप को शेयर करते हुए अक्षरा ने दिनेश को विश करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे जुबली स्टार माननीय सांसद दिनेश लाल यादव।' फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। साथ ही यूजर्स इस क्लिप पर कमेंट करते हुए दिनेश लाल को बर्थडे विश कर रहे हैं।
भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने भी अपने फेवरेट दिनेश लाल यादव पर जमकर प्यार बरसाया है। उन्होंने निरहुआ को विश करते हुए रील वीडियो शेयर किया है। इसे साझा करते हुए लिखा आम्रपाली ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे सपनों के राजा हमेशा खुश रहिए, स्वस्थ रहिए... और ऐसे ही लोगों के दिलों पर राज करते रहिए।' मालूम हो कि आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव अक्सर चर्चा में रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कई बार ये दावा किया गया है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि कई दफा निरहुआ और आम्रपाली ने ये साफ किया है कि वे बस अच्छा दोस्त हैं। खैर, दिनेश और आम्रपाली की जोड़ी को फैंस दिल खोलकर प्यार देते हैं।
Next Story