मनोरंजन

येलो कलर की साड़ी में अक्षरा सिंह बिखेरी जलवा, 'Jaadu Hai Yeh Koi Ya' सॉन्ग का वीडियो हुआ वायरल

Rani Sahu
23 Oct 2021 10:18 AM GMT
येलो कलर की साड़ी में अक्षरा सिंह बिखेरी जलवा,  Jaadu Hai Yeh Koi Ya सॉन्ग का वीडियो हुआ वायरल
x
एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) भोजपुरी सिनेमा की एक बड़ी कलाकारा में से एक हैं

एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) भोजपुरी सिनेमा की एक बड़ी कलाकारा में से एक हैं। 'बिग बॉस ओटीटी' (Bigg Boss OTT) से निकलने के बाद अक्षरा सिंह लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं। शो खत्म होने के बाद उनकी फैन फॉलोइंग में भी काफी इजाफा देखने को मिला है। अक्षरा सिंह आये दिन सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो शेयर करती हैं। अब हाल ही में अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो साझा किया है। वायरल में हो रहे वीडियो में अक्षरा सिंह येलो कलर की साड़ी में जलवे बिखेरती हुई दिख रही हैं।

वीडियो में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह 'Jaadu Hai Yeh Koi Ya Khuda Ki Maya Hai' गाने पर येलो साड़ी पहनकर जुल्फे बिखेरती हुई दिख रही हैं। इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने लिखा - 'आपके अल्फाजों से मुझे इश्क है' वीडियो में अक्षरा सिंह का ये अंदाज उनके चाहने वालों को बहुत ज्यादा पसंद आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
'भोजपुरी क्वीन' अक्षरा सिंह (Akshara Singh) सोशल मीडिया साइट्स पर खूब एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट कर सोशल मीडिया पर सनसनी मचाती रहती हैं। अक्षरा सिंह आज वह उस मुकाम पर पहुंच चूंकि हैं जहां फैंस उनकी एक झलक के दीवाने रहते हैं।
अक्षरा सिंह ने पिछले ही दिनों फिल्म PK के गाने चार कदम (Chaar Kadam') पर कैमरे के सामने खड़े होकर एक्ट करती हुई थी। वीडियो में अक्षरा सिंह ब्लू जींस और बेबी पिंक कलर की टॉप में बहुत ही खूबसूरत दिख रही हैं। अक्षरा सिंह के चाहने वाले वीडियो को देखने के बाद कॉमेंट और लाइक्स के जरिए अपना खूब प्यार बरसा रहे हैं।


Next Story