मनोरंजन

अक्षरा सिंह ने छठ पूजा पर दिखाई नया अवतार, देखें इमोशनल VIDEO

Rani Sahu
1 Nov 2021 7:50 AM
अक्षरा सिंह ने छठ पूजा पर दिखाई नया अवतार, देखें  इमोशनल VIDEO
x
भोजपुरी की खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshra Singh) ने इन दिनों इंडस्ट्री में तहलका मचा रखा है

भोजपुरी की खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshra Singh) ने इन दिनों इंडस्ट्री में तहलका मचा रखा है। अक्षरा सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनकी फिल्मों और गानों को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। उन्होंने ना सिर्फ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में, बल्कि टीवी इंडस्ट्री में भी अपनी खास जगह बना ली है। इसी बीच अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अक्षरा सिंह छठ पूजा (chhath puja 2021) की तैयारियां करती हुई दिख रही हैं।

अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें छठ पूजा के विधान को दिखाया है। यहां तक के खुद अक्षरा भी साड़ी पहने और नाक से लेकर माथे तक सिंदूर लगाए हुए छठ पूजा करती हुई दिख रही है। वीडियो के बैकग्राउंड में 'उगा हे सूरज देव' (Uga Hai Suraj Dev) गीत सुनने को मिल रहा है। वीडियो में अक्षरा सिंह लाल रंग की चुनरी प्रिंट साड़ी में पहन छठ पूजा की तैयारी करती हुई दिख रही हैं।


Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story