मनोरंजन
Akshara Singh ने शेयर की अपकमिंग रोमांटिक सॉन्ग का पोस्टर, वायरल हुआ पोस्ट
Shubhra Nandy
29 Dec 2020 4:39 PM IST

x
भोजपुरी इंडस्ट्री में ना केवल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी-जाती हैं
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| भोजपुरी इंडस्ट्री में ना केवल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी-जाती हैं बल्कि एक्ट्रेस एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का बेहद शानदार गाना 'मोरे होंठवा से नथुनिया' यूट्यूब पर रिलीज किया गया है, जिसमें एक्ट्रेस का काफी स्टाइलिश और बोल्ड अंदाज देखने को मिला। इसी बीच अक्षरा ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर अपकमिंग रोमांटिक सॉन्ग 'मेरे बाबू एक वादा करो ना' (Mere Babu Ek Promise Karo Na) का पोस्टर जारी किया है।
अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन दिया है, 'हर साल की भाति इस साल के लिए भी मेरे बाबू एक प्रॉमिस करो ना। सभी का इस तरह प्यार दिखाने के लिए धन्यवाद।' पोस्टर में अक्षरा वेस्टर्न आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस पोस्टर को अब तक 32 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। हालांकि पोस्टर देखने के बाद अक्षरा के फैंस सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं कि यह गाना कब आ रहा है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, अक्षरा सिंह को भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के अपोजिट रोल्स के लिए जाना जाता है। साथ ही एक्ट्रेस ने कई चार्टबस्टर्स गानों में भी अपनी सुरीली आवाज दी है। अक्षरा सिंह जल्द ही रितेश पांडे और कृष्ण कुमार अभिनीत फैमिली ड्रामा 'डोली' में दिखाई देंगी। फिल्म की कहानी अरविंद तिवारी ने लिखी है और संगीत अविनाश झा ने दिया है। निर्माता ने आधिकारिक तौर पर अभी तक फिल्म की रिलीज की तारीख का खुलासा नहीं किया है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि अगले साल इसे बड़े पर रिलीज किया जाएगा। वैसे आप अक्षरा सिंह के इस गाने के लिए कितने उत्साहित हैं? इस बारे में आप हमें कमेंट के जरिए भी बता सकते हैं।
Next Story





