मनोरंजन

अक्षरा सिंह ने कहा 'पर्दे में रहने दो', देखें डांस वीडियो

Gulabi
10 Jan 2022 7:27 AM GMT
अक्षरा सिंह ने कहा पर्दे में रहने दो, देखें डांस वीडियो
x
भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन कही जाने वाली अक्षरा सिंह आए दिन सुर्खियां बटोरती हैं
भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की क्वीन कही जाने वाली अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आए दिन सुर्खियां बटोरती हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। आज कल अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। भोजपुरी अभिनेत्री को बिग बॉस OTT से एक पहचान मिली हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपने म्यूजिक एलबम्स के जरिए कई बार बता चुकी हैं कि वो कितनी बेहतरीन डांसर हैं।अक्षरा अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियो के माध्यम से फैंस को सरप्राइज देती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो शेयर किया हैं जो देखते ही देखते वायरल हो गया हैं। अक्षरा का यह देसी डांस वाला वीडियो इंटरनेट पर खूब धूम मचा रहा हैं।

इस डांस वीडियो में एक्ट्रेस ने कथक किया हैं।इसमें अक्षरा सिंह मशहूर कथक कोरियोग्राफर कुमार संग 'पर्दे में रहने दो' गाने पर बेहतरीन मूव्स करती नजर आ रही हैं। अपनी सादगी और अदाओं से वो सबका दिल जीत रही हैं। अक्षरा ने इस डांस वीडियो में ग्रीन कलर का सूट पहना हैं और वो बखूबी कोरियोग्राफर के साथ ताल से ताल मिलाती नजर आई हैं।
अक्षरा सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्ट्रेस बहुत जल्द भोजपुरी इंडस्ट्री से निकल बॉलीवुड में छलांग लगाने वाली हैं।गौरतलब हैं कि पिछले दिनों एक्ट्रेस हिंदी गाने के भोजपुरी वर्जन में बादशाह के साथ नजर आई थी।
Next Story