मनोरंजन

पंचकूला के मनसा देवी मंदिर पहुंची अक्षरा सिंह, देसी लुक में मन्नत की चुनरी बांधती नजर आई एक्ट्रेस

Neha Dani
19 May 2022 5:14 AM GMT
पंचकूला के मनसा देवी मंदिर पहुंची अक्षरा सिंह, देसी लुक में मन्नत की चुनरी बांधती नजर आई एक्ट्रेस
x
जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि अक्षरा जल्द ही किसी बड़े प्रोजेक्ट में दिखाई देंगी।

अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। अक्षरा को काम के साथ-साथ घूमने का भी शौक हैं। हाल ही में एक्ट्रेस हरियाणा के पंचकूला शहर पहुंची, जहां अक्षरा ने मनसा देवी के दर्शन किए, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर भी की हैं। फैंस द्वारा इन तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है।

तस्वीरों में अक्षरा व्हाइट प्लाजो सूट में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने येलो दुपट्टा कैरी किया हुआ है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है।


एक्ट्रेस मंदिर के अंदर पोज देती और मन्नत की चुनरी बांधती हुई दिखाई दे रही है। एक्ट्रेस बेहद खुश लग रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए अक्षरा ने लिखा- माँ मनसा देवी। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।
काम की बात करें तो अक्षरा 'बिग बॉस OTT' में नजर आई थीं। शो में एक्ट्रेस को काफी पसंद किया गया। खबरें है कि अक्षरा बहुत जल्द बॉलीवुड डेब्यू कर सकती है। हाल ही में एक्ट्रेस डायरेक्टर सलीम मर्चेंट संग नजर आई थी, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि अक्षरा जल्द ही किसी बड़े प्रोजेक्ट में दिखाई देंगी।


Next Story