मनोरंजन

Akshara Singh ने Bigg Boss से बाहर आते ही की फोटो पोस्ट, बताया कैसा है उनका रिएक्शन

Rani Sahu
9 Sept 2021 2:24 PM IST
Akshara Singh ने Bigg Boss से बाहर आते ही की फोटो  पोस्ट, बताया कैसा है उनका रिएक्शन
x
बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) इन दिनों फैंस के बीच धमाल कर रहा है. शो के लिए सभी कंटेस्टेंट अपना बेस्ट दे रहे हैं

बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) इन दिनों फैंस के बीच धमाल कर रहा है. शो के लिए सभी कंटेस्टेंट अपना बेस्ट दे रहे हैं. लेकिन इसके बावजूद रविवार के वार में इस बार हुए डबल एलिमिनेशन में कनेक्शन भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) और मिलिंद गाबा (Milind Gaba) बाहर हो गए थे. अक्षरा के शो से बाहर होने से हर कोई हैरान था. उनके फैंस तो इसे गलत ही ठहरा रहे हैं. अक्षरा सिंह शुरू से शो की सबसे दमदार कंटेस्टेंट में से एक मानी जा रही थीं. उनके फैंस को पूरी उम्मीद थीं कि वो शो के अंत तक जाएंगी. घर से बाहर आने के बाद अक्षरा सिंह के फैंस अपनी नारागजी जाहिर कर रहे हैं. इस बीच एक्ट्रेस ने अपनी एक खास फोटो शेयर की है.

बता दें बिग बॉस में जाने के बाद से अक्षरा के गेम के साथ उनका इंस्टा अकाउंट भी काफी चर्चा में है. इस दौरान उनके कई फोटो और वीडियो खूब वायरल हो रहे थे. अब शो से बाहर होने के बाद पोस्ट की गई एक खास फोटो चर्चा में है. इसमें अक्षरा व्हाइट और पिंक कलर की ड्रेस पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं. साथ में कैप्शन में लिखा है कि ये है मेरा रिएक्शन, बाहर आकर आप सभी का रिस्पॉन्स देख कर…मैं बहुत खुश हूं…सबको दिल से थैंक्यू..लव यू. एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से छाया हुआ है. एक्ट्रेस के इस अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर तेजी से अक्षरा की फोटो वायरल हो रही है.. फोटो को 1 लाख से ज्यादा हार्ट मिल चुके हैं.
बता दें घर से बाहर निकलने के बाद अक्षरा सिंह का एक वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें उन्होंने मेकर्स पर आरोप लगाया था. उनका कहना है कि संडे का वार एपिसोड में ऑडियंस बनकर सवाल पूछने वाले लोग 'बिग बॉस' की टीम के ही लोग थे. अक्षरा सिंह कह रही थीं कि,"जिन लोगों को ऑडियंस बनाकर सवाल पुछने भेजा था, वो टीम के ही लोग हैं. वो कोई ऑडियंस नहीं थी. उन लोगों के चेहरे, मेरे जाने-पहचाने थे. तो मैं एकदम से ब्लैंक हो गई.



Next Story