मनोरंजन

एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को पसंद है बनारसी साड़ी

jantaserishta.com
29 April 2025 11:02 AM IST
एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को पसंद है बनारसी साड़ी
x
मुंबई: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री-गायिका अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्हें बनारसी साड़ी बहुत पसंद है। अभिनेत्री ने यह भी बताया कि लगन (शादी) में पूर्वांचल की महिलाओं को कैसे तैयार होना चाहिए।
इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट पोस्ट के साथ भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने कैप्शन में लिखा, “लगन में पूर्वांचल की महिलाएं ऐसी दिखनी चाहिए, वैसे मुझे बनारसी साड़ी बहुत पसंद है, आपको भी पसंद है?” शेयर किए गए रील में अक्षरा अपने इसी साल रिलीज हुए गाने ‘सड़िया बनारसिया’ पर लिप-सिंक करती नजर आईं। रील में वह बनारसी सिल्क, जरी से बने लहंगे को पहनी नजर आईं।
'सड़िया बनारसिया' गाने को अक्षरा सिंह और अभिनेता अंशुमान सिंह पर फिल्माया गया है, जिसे आवाज अक्षरा सिंह ने दी है और लिरिक्स छोटू यादव ने तैयार किया है। संगीत धनंजय सिंह कान्हा ने दिए हैं। महेश वेंकट के निर्देशन में तैयार गाने को विशाल गुप्ता ने कोरियोग्राफ किया है। बात साड़ी की हो रही है तो बता दें कि अक्षरा के पास साड़ियों का बेहद ही खूबसूरत कलेक्शन है। उनकी अलमारी में बनारसी, कांजीवरम, लखनऊ चिकन, जरीदार के साथ ही डिजाइनर साड़ियों का भी शानदार कलेक्शन है।
इससे पहले अक्षरा ने बताया कि उन्हें घर में ही दोस्त मिल गई है। इस वजह से उन्हें बाहर ढूंढने की जरूरत ही नहीं है। अक्षरा ने ‘मेहरी झक्कास चाही’ पर बनाए रील को शेयर किया, जिसमें वह अपनी मां नीलिमा संग गाने पर लिप-सिंक करती नजर आईं। बता दें, ‘तोहरा के मेहरी झक्कास चाही’ गाने को आवाज भी अक्षरा ने दी है। गाने में अक्षरा के साथ रवि पंडित हैं, दोनों की केमिस्ट्री को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। ‘तोहरा के मेहरी झक्कास चाही’ गाने का निर्देशन रवि पंडित ने किया है।
अक्षरा सिंह सफल अभिनेत्री के साथ ही बेहतरीन गायिका भी हैं। 'सत्यमेव जयते' से डेब्यू करने वाली अभिनेत्री फिल्म इंडस्ट्री को 'सत्या', 'सरकार राज', 'मां तुझे सलाम', 'धड़कन', 'तबादला', 'सत्य', 'प्रेम विवाह', 'साथिया', 'दिलेर', 'तबादला', 'सौगंध गंगा मैया के' जैसी हिट फिल्में दे चुकी हैं। इसके साथ ही अक्षरा 'बिग बॉस ओटीटी' समेत 'सर्विस वाली बहू', 'पोरस', 'काला टीका' जैसे टीवी शो में भी काम कर चुकी हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null