
x
भोजपुरी (Bhojpuri) एक्ट्रेस (Actress) अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है
मुंबई : भोजपुरी (Bhojpuri) एक्ट्रेस (Actress) अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वो आए दिन अपने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है। उनका एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अक्षरा सिंह 1994 में रिलीज बॉलीवुड फिल्म 'मोहरा' के 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त' गाने पर डांस मूव्स करती नजर आ रही है। इस गाने को अभिनेत्री रवीना टंडन और अक्षय कुमार पर फिल्माया गया है, लेकिन अक्षरा सिंह अपने टैलेंट से रवीना टंडन को कांटे की टक्कर देती नजर आ रही है।
वो अपने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। उनके डांस को देखकर फैंस की निगाहें वीडियो से हटने का नाम नहीं ले रही है। वीडियो में अक्षरा सिंह ब्लैक कलर की थाई स्लिट ड्रेस पहनी नजर आ रही है साथ ही वो अपनी आंखों पर स्टाइलिश चश्मा भी लगाई है और अपनी सुंदरता को पूरा करते हुए अपने बालों को खुला रखी है।
वीडियो में अभिनेत्री काफी ग्लैमरस लुक तैयार की है। वीडियो में अभिनेत्री का साथ आर्टिस्ट नूरिन शॉ दे रही है। अक्षरा सिंह ने अपने कैप्शन में लिखा, 'एवरी टाइम आई सी माय क्रश, वन्ना नो माय क्रश' उनके इस वीडियो को अब तक 80 हजार से अधिक लोगों ने पसंद किया है।

Rani Sahu
Next Story