मनोरंजन

अक्षरा सिंह लेकर आई हैं नया छठ गीत, देखें पारंपरिक VIDEO

Rani Sahu
28 Oct 2021 6:44 AM GMT
अक्षरा सिंह लेकर आई हैं नया छठ गीत, देखें पारंपरिक VIDEO
x
भोजपुरी सिनेमा की जानी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह को हाल ही में कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी में देखा गया था

भोजपुरी सिनेमा की जानी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह को हाल ही में कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी में देखा गया था। इस शो में अपनी दमदार उपस्थिती दर्ज करवाने के बाद अक्षरा अब एक बार फिर से पूरे फॉर्म में नजर आ रही हैं। बैक टू बैक कई फिल्मी गाने रिलीज करने के बाद अक्षरा सिंह ने अब छठ के पावन पर्व के लिए भी गाने देना शुरू कर दिया है।

इसी कड़ी में उनका लेटेस्ट सॉन्ग आज ही कुछ घंटों पहले रिलीज हुआ है, जिसका नाम है 'काँच ही बांस के बहंगिया बहँगी लचकत जाये'। गाने के वीडियो में छठ पूजा के विधान को दिखाया है। यहां तक के खुद अक्षरा भी साड़ी पहने और नाक से लेकर माथे तक सिंदूर लगाए हुए छठ पूजा करती देखी जा सकती है। वीडियो काफी सुंदर तरीके से शूट किया गया है।
गाने को टॉप भोजपुरिया गाना के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर कुछ देर पहले ही जारी किया गया है, जिसने अभी तक 8.5 लाख व्यूज बटोर लिए हैं।


Next Story