मनोरंजन

भोजपुरी इंडस्ट्री से अक्षरा सिंह बहुत जल्द बॉलीवुड की गलियों में जाने वाली, इस मशहूर बैनर के साथ करेंगी काम

Neha Dani
9 Jan 2022 2:58 AM GMT
भोजपुरी इंडस्ट्री से अक्षरा सिंह बहुत जल्द बॉलीवुड की गलियों में जाने वाली, इस मशहूर बैनर के साथ करेंगी काम
x
आपको बता दें कि बिग बॉस OTT के बाद एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में एक नई पहचान मिली हैं।

भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की क्वीन कही जाने वाली अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आए दिन सुर्खियां बटोरती हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। आज कल अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। भोजपुरी अभिनेत्री को बिग बॉस OTT से एक पहचान मिली हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं

हाल ही में अक्षरा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की हैं जिससे एक नया बवाल हो गया हैं। दरअसल उन्होंने जो तस्वीर शेयर की है उसमे वे टिप्स के ऑनर गिरीश कुमार (Girish Kumar) और सारेगामा म्यूजिक के सीएमडी विक्रम मेहरा (Vikram Mehra) के साथ नजर आ रही हैं। ऐसे में अफवाहों का बाजार गर्म हो गया हैं कि अक्षरा सिंह बहुत जल्द भोजपुरी इंडस्ट्री से बॉलीवुड की गलियों में जाने वाली हैं।


अक्षरा सिंह की सारेगामा म्यूजिक (Saragama Music) सीएमडी की मुलाकात को लेकर ऐसा बताया जा रहा हैं कि एक्ट्रेस बहुत जल्द इस बैनर के अंडर काम करती नजर आएंगी। आपको बता दें कि अक्षरा का बीता साल भी बेहद शानदार रहा है, तो साल 2022 की शुरुआत भी धमाकेदार हुई है। अक्षरा इंडस्ट्री की एक मात्र ऐसी अभिनेत्री और सिंगर हैं, जो भोजपुरी का प्रतिनिधित्व हर जगह करती नज़र आती हैं. वे आए दिन ही अपने चैनल पर खुद के गानों को शेयर कर लाखों फैंस को इंप्रेस करती हैं।
अक्षरा सिंह का कद अब बढ़ते ही जा रहा हैं। गौरतलब हैं कि पिछले दिनों एक्ट्रेस हिंदी गाने के भोजपुरी वर्जन में बादशाह के साथ नजर आई थी और अब बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। आपको बता दें कि बिग बॉस OTT के बाद एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में एक नई पहचान मिली हैं।


Next Story