मनोरंजन

विजय देवरकोंडा के साथ अक्षरा सिंह ने की डांस मूव्स, एक्टर के लिए बताई दिल की बात

Rani Sahu
25 Aug 2022 10:01 AM GMT
विजय देवरकोंडा के साथ अक्षरा सिंह ने की डांस मूव्स, एक्टर के लिए बताई दिल की बात
x
विजय देवरकोंडा के साथ अक्षरा सिंह ने की डांस मूव्स
मुंबई : साउथ (South) एक्टर (Actor) विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) की स्टारर फिल्म 'लाइगर' (Liger) आज बड़े पर्दे पर उतर चुकी है। ये फिल्म प्रशंसकों को खूब पसंद आ रही है। फैंस इस दिन का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वहीं अब फैंस इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में भी पहुंच चुके है। इस फिल्म का गाना भी प्रशंसकों को खूब पसंद आया है। इस फिल्म में एक्टर और एक्ट्रेस ने कड़ी मेहनत की है।
स्टार्स ने अपने इस फिल्म का जोरदार प्रमोशन भी किया है। वहीं हाल ही में अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। अक्षरा सिंह फिल्म 'लाइगर' के 'आफत' सॉन्ग पर अपने डांस मूव्स दिखाती नजर आ रही है।
उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, 'आफत', आप एक ऐसे अद्भुत इंसान हैं विजय देवरकोंडा आपके लिए हमेशा मेरे दिल में एक विशेष स्थान है।' दरअसल, आज इस फिल्म के पहले दिन पर अक्षरा सिंह ने इसका पहला शो देखा है। अभिनेत्री के इस डांस वीडियो पर फैंस लाइक्स करते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। उनके इस वीडियो को अब तक 12 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta