मनोरंजन

स्विमिंग पूल में पिया पिया गाने पर अक्षरा सिंह ने किया डांस, बोल्डनेस देख फैंस बोले- बवाल दीदी

Neha Dani
4 Aug 2022 3:57 AM GMT
स्विमिंग पूल में पिया पिया गाने पर अक्षरा सिंह ने किया डांस, बोल्डनेस देख फैंस बोले- बवाल दीदी
x
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत रवि किशन के अपोजिट की थी।

अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह एक फिल्म के लिए लाखों में फीस लेती हैं। बिग बॉस ओटीटी में नजर आईं अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और वह फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अपने फैंस का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी बोल्डनेस से इंटरनेट का टेम्प्रेचर बढ़ाती हुईं नजर आ रही हैं।


अक्षरा सिंह ने पूल में दोस्त के साथ किया हॉट डांस



अक्षरा सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। उनका यह वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में अक्षरा अपनी एक दोस्त के साथ पूल में हैं और वह रानी और प्रीति जिंटा के फेमस गाने 'पिया-पिया ओ पिया' पर पूल में डांस करती हुईं नजर आ रही हैं। उन्होंने स्कीन रंग की ड्रेस पहनी हुई है। इस वीडियो में अक्षरा डांस के साथ-साथ कॉमेडी करती हुई भी नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फैंस इस वीडियो को बवाल बता रहे हैं और अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।


अक्षरा सिंह की तस्वीर देख फैंस ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट

अक्षरा सिंह की इस तस्वीर पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। कुछ घंटो पहले पोस्ट की गई इस वीडियो को अब तक 1 लाख 45 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बवाल दीदी'। दूसरे यूजर ने लिखा, बहुत ही खूब मैम'। अन्य यूजर ने लिखा, 'सुपर से ऊपर कौन लड़का है'। इस पोस्ट पर लोग हंसी वाले इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। अक्षरा सिंह से हाल ही में जब उनकी शादी पर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था कि अभी फिलहाल उनका शादी का कोई प्लान नहीं है। अक्षरा सिंह ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत रवि किशन के अपोजिट की थी।

Next Story