मनोरंजन

अक्षरा सिंह ने यूट्यूब पर मचाया तहलका, 24 घंटे में 1 मिलियन से पार व्यूज

Triveni
23 Dec 2020 8:04 AM GMT
अक्षरा सिंह ने यूट्यूब पर मचाया तहलका, 24 घंटे में 1 मिलियन से पार व्यूज
x
भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा अक्षरा सिंह का नया भोजपुरी गाना 'मोरे होंठवा से नथुनिया' यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा अक्षरा सिंह का नया भोजपुरी गाना 'मोरे होंठवा से नथुनिया' यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है। इस गाने एक वीडियो को महज 24 घंटें में 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो में अक्षरा का नया अवतार देख दर्शक भी खूब तारीफ कर रहे हैं। इस गाने के वीडियो का पोस्टर अक्षरा ने कुछ दिनों पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। इस गाने को अक्षरा सिंह ने गाया है। गाने के शानदार बोल विशाल सिंह ने लिखे हैं जबकि इसका म्यूजिक आशीष वर्मा ने दिया है। अगर आपको अक्षरा का यह म्यूजिक वीडियो पसंद आ रहा है तो इस बारे में आप हमें कमेंट का जरिए भी बता सकती हैं



Next Story