मनोरंजन
अक्षरा सिंह ने गीता कपूर को दी जन्मदिन की बधाई, जाहिर किए जज्बात
Rounak Dey
5 July 2022 7:24 AM GMT
x
इनदिनों अफवाहों का बाजार गर्म है कि अक्षरा सिंह बहुत जल्द बॉलीवुड में एंट्री मार सकती हैं।
बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर (Geeta Kapur) आज अपना 49 वां जन्मदिन मना रही हैं। फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। इसी कड़ी में भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने भी गीता कपूर को खास अंदाज में विश किया है।
भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर गीता कपूर के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। अक्षरा लिखती हैं, 'कुछ रिश्ते इस जहाँ में ख़ास होते हैं, हवा के रुख़ से जिनके एहसास होते हैं। सुंदर महिला को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि आप मेरे जीवन में हैं, भगवान ने आपको अद्भुत, प्रेरक और अपूरणीय बनाया है।'
आपको बता दें कि अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी फीस बढ़ाने का भी ऐलान किया है। अक्षरा सिंह बीते साल सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आई थीं। इस शो से उन्हें खास पहचान मिली थी। जिसका असर उनके करियर ग्राफ पर भी देखने को मिला।
एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो भोजपुरी इंडस्ट्री से निकल कर अक्षरा सिंह ने एक नया मुकाम हासिल किया है। अपनी मेहनत और टैलेंट से उन्होंने एक खास जगह बनाई है।इनदिनों अफवाहों का बाजार गर्म है कि अक्षरा सिंह बहुत जल्द बॉलीवुड में एंट्री मार सकती हैं।
Next Story